
Eid-ul-Juha : ईद-उल-जुहा की नमाज में उठे हजारों हाथ, देश में एकता व खुशहाली की मांगी दुआएं
टोंक. जिलेभर में सोमवार को ईद-उल-जुहा ( Eid-ul-Juha) की नमाज ( prayers) अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारक बाद ( Happy Eid) दी। बहीर स्थित ईदगाह ( Idgah) में ईदुलजुहा की नमाज( Eid-ul-Juha Namaz) में उठे हजारों हाथों ने देश में एकता व खुशहाली की दुआएं मांगी।
यहां नमाज काफला जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलवी मोहम्मद सईद अहमद ने अदा कराई। नमाज के दौरान हुई तकरीर में मौलवी मोहम्मद सईदने कहा कि ईदुलजुहा का पर्व कुर्बानी ( Sacrifice Feast)व भाईचारे का त्योहार है। कुर्बानी हर उस शख्स पर जरूरी है, जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक है।
कुर्बानी पैगम्बर हजरत मुहम्मद ( Prophet Hazrat Muhammad) (स.व.) की उम्मत पर फर्ज है। हमें इस त्योहार पर सबका ख्याल रखना चाहिए। कुर्बानी का एक हिस्सा निर्धनों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुर्बानी सिखाती है कि हम बुराइयों से बचे तथा अपनी इच्छाओं की कुर्बानी देकर दूसरों की मदद करें।
नमाज के बाद लोगों ने गले मिल एक-दूसरे को मुबारक बाद दी। इस दौरान ईदगाह में कई राजनीतिक पार्टियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नमाजियों को ईदुलजुहा की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्षमण गाता, एडीएम कैलाश नारायण शर्मा, एसडीएम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव शर्मा, डिप्टी रामकल्याण मीणा, पूर्व निवाई विधायक कमल बैरवा जिला परिषद सदस्य मणिन्द्र लोधी, तुलसीराम मीणा, देवकरण गर्जर , अशोक महावर, सहित कई मौजूद थे।
इधर, नमाज के बाद लोग कुर्बानी की रस्म में जुट गए।शहर में दोपहर से देर रात तक दावतों का दौर चलता रहा। एक घर से दूसरे घर तथा रिश्तेदारों के यहां आना जाना लगा रहा। बाजार में भी दिन भर चहल-पहल रही। कई जगह लगे मेलों में महिलाओं तथा बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया।
इधरए बड़ा कुआं शाही जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर ने नमाज अदा कराई। मस्जिद के मुतवल्ली मिर्जा रिजवानुर्रहमान व इकबाल हसन जुगनू ने बताया कि अमन चैन की दुआ मांगी गई। साथ ही व्यवस्था के लिए प्रशासन व नगर परिषद का शुक्रिया अदा किया गया।
रेंग-रेंगकर चले वाहन
नमाज के बाद बहीर से लेकर घंटाघर मार्ग एक घंटे तक बंद रहा। यहां वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों ने अन्य वाहनों को रोककर नमाज से लौट रहे लोगों के वाहन निकाले।
Tonk news in Hindi, Tonk Hindi news
Published on:
12 Aug 2019 11:18 am

बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
