6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिन पायलट का बड़ा बयान- बहुमत से जीते तो अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे

प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने जतना के साथ छलावा किया है।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

kamlesh sharma

May 10, 2018

Sachin Pilot in tonk

टोंक। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने जतना के साथ छलावा किया है। गत चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे तो किए, लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। पायलट गुरुवार को टोंक के गांधी खेल मैदान में आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। पायलट ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। इस चुनाव में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की कि बहुमत से चुनाव जीते तो वे प्रधानमंत्री होंगे। इस घोषणा के बाद से भाजपा में खलबली मच गई।

उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों ने किसानों का ऋण माफ कर दिया है, लेकिन भाजपा सरकार वाले राजस्थान में ऋण भी महज 50 हजार रुपए तक का ही माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की शुरुआत टोंक से हुई हैऔर अब पूरे प्रदेश में ये कार्यक्रम होगा।

रेल का वादा निकला झूठा
पायलट ने कहा कि तात्कालीन कांगे्रस सरकार ने पिछड़े जिले टोंक के लिए रेल की स्वीकृति दी और राशि जारी की, लेकिन भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने इन साढ़े चार सालों में इसके लिए एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। जबकि भाजपा ने कहा था कि वे इसका कार्य कराएंगे।

भागना पड़ा बाबाओं को
राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि काला धन वापस लाने तथा भ्रष्ट्राचार को मिटाने के लिए आंदोलन में तलवार लेकर खड़े बाबा को सलवार पहनकर भागना पड़ा था। आज वो देश में जितनी मधु मक्खियां नहीं है उससे कई गुना शहद बेच रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव सी. पी. जोशी ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही कांग्रेस की सरकार बनाएगा।

प्रदेश प्रभारी अवीनाश पाण्डे ने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। इससे जीत निश्चित होगी। इनके अलावा पूर्वप्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, पूर्वकेन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा, राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र यादव, विवेक बंसल, काजी निजामुद्दीन, तरुण कुमार, अजमेर सांसद रघु शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

उम्मीद से कम आए लोग
कार्यक्रम में उम्मीद से कम लोग आए। कांग्रेस का अनुमान था कि 30 हजार के करीब कार्यकर्ता आएंगे, लेकिन आए इससे कम। वहीं सेल्फी लेने वालों ने कार्यक्रम को बिगाडऩे की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद पुलिस ने उन्हें मंच के समीप से हटाया।