27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतिभाओं का सम्मान कर समाज में बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने की कही बात

रावणा राजपूत समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ की ओर से समाज की 55 प्रतिभाओं का सम्मान किया।  

2 min read
Google source verification
 प्रतिभा सम्मान समारोह

मालपुरा. रावणा राजपूत समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को पीनणी रोड स्थित छात्रावास स्थल पर प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मालपुरा. रावणा राजपूत समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को पीनणी रोड स्थित छात्रावास स्थल पर प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा, रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावणा, पतंजलि योग राज्य प्रशिक्षक सरोज राठौड़, प्रधानाचार्य जगदीश सिंह, राउमावि डिग्गी प्रधानाचार्य सीमा राजावत, तिलांजू सरपंच प्रियंका नरूका ने समाज की 55 प्रतिभाओं का सम्मान किया।


समारोह में लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नमोनारायण मीणा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनको आगे बढऩे का अवसर मिलता है। प्रतिभा व पानी अपना रास्ता स्वयं तय करती है। उन्होंने रावणा राजपूत समाज में बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावणा ने कहा कि मालपुरा में बनने वाला छात्रावास मेवाड़ व हाड़ौती क्षेत्र का प्रथम छात्रावास होगा, जो समाज के सहयोग से ही सम्भव है।


छात्रावास में रहकर समाज के विद्यार्थी अध्ययन कर उच्च पदों पर आसीन होकर समाज व देश का नाम रोशन करेंगे। समाज की प्रदेश में एक विशेष पहचान है। समाज ने हमेशा सेवा कार्य में आगे बढकऱ कार्य किया है। जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर नरूका ने समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष सीताराम राठौड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोरधन सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह सहित समाज के लोगों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में अतिथियों ने बीएसएफ के इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह नरूका सहित समाज की शैक्षणिक, राजनीतिक व राजकीय सेवा में चयनित 55 प्रतिभाओं का माल्यार्पण व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।


देवली पुलिस थाना पहले स्थान पर रहा
देवली. टोंक जिले की थाना सूची में देवली पुलिस थाना मार्च माह में एक बार फिर पहले पायदान पर आया है। उक्त खुलासा पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट में हुआ है। थाना प्रभारी दुलीचंद गुर्जर ने बताया कि जारी रिपोर्ट में मार्च माह में स्थानीय पुलिस थाने ने 83.76 प्रतिशत अंक स्कोर किए।

इसी के साथ थाना जिले में पहले व प्रदेश में 88वीं रैंक पर रहा है। जबकि उनियारा सर्किल का नगरफोर्ट थाना दूसरे व इसी सर्किल का बनेठा थाना तृतीय स्थान पर रहा। जबकि मालपुरा थाना सूची में अन्तिम 20 व दत्तवास थाना 21 वें स्थान पर रहा।

जनवरी व फरवरी माह में देवली थाना तीसरे स्थान पर था। इससे पहले भी देवली थाना गत वर्ष अक्टूबर व नवम्बर माह में पहले पायदान पर था। उल्लेखनीय है कि उक्त रिपोर्ट स्थानीय थानों पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण, महिला प्रताडऩा के प्रकरणों में कमी, यातायात नियमों की पालना व समुचित कानून व्यवस्था के आधार पर प्रत्येक माह बनाई जाती है।