Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की मशक्कत के बीच कांग्रेस पार्टी के सबसे चर्चित नेता सचिन पायलट ( Lok Sabha Election 2024 Sachin Pilot ) एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, इस बार उनके नाम का ज़िक्र राजस्थान की टोंक लोकसभा सीट से बतौर लोकसभा प्रत्याशी उतारे जाने की संभावनाओं को लेकर हो रहा है। गौरतलब है कि सचिन पायलट मौजूदा समय में टोंक से विधायक हैं। उन्हें इसी क्षेत्र की लोकसभा सीट से एक मजबूत कांग्रेसी प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है।