1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्मदाह में झुलसे व्यक्ति ने जयपुर में दम तोड़ा

थाने के बाहर दो दिन पूर्व देर शाम आत्मदाह के बाद साठ फीसदी से अधिक झुलसे व्यक्ति की गुरुवार दोपहर एसएमएस जयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
2 min read
Google source verification
आत्मदाह में झुलसे व्यक्ति ने जयपुर में दम तोड़ा

आत्मदाह में झुलसे व्यक्ति ने जयपुर में दम तोड़ा

टोडारायसिंह. थाने के बाहर दो दिन पूर्व देर शाम आत्मदाह के बाद साठ फीसदी से अधिक झुलसे व्यक्ति की गुरुवार दोपहर एसएमएस जयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आत्मदाह का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


थानाप्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि श्रीरामनगर मोरला निवासी 62 वर्षीय रामस्वरूप बैरवा पुत्र गोपी बैरवा ने गत मंगलवार देर शाम करीब पौने 8 बजे थाने के बाहर जब्त बजरी के ढेर के पीछे खुद पर पेट्रोल छिडकक़र आग लगा ली थी। इसी बीच थाने के बाहर निकल रहे कान्स्टेबल विनोद यादव ने आग की लपटो से घिरे व्यक्ति को देख अपने दो अन्य साथियों के साथ आग बुझाई और तत्काल उसे इलाज के लिए टोडारायसिंह सामुदायिक चिकित्सालय लेकर गए।

आग में साठ फीसदी से अधिक झुलसे रामस्वरूप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रैफर कर दिया गया। गंभीर हालत में वर्तमान में उसका जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोपहर में उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। रामस्वरूप प्रथम दृष्टया पिछले कई दिनों से मुकदमेबाजी से आहत था। पुलिस ने पुलिसकर्मी की ओर से आत्मदाह करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सडक़ दुर्घटना में एक महिला की मौत
टोडारायसिंह. थानांतर्गत कंवरावास मार्ग पर बुधवार देर शाम सडक़ दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जिसका सीएचसी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनो के सुपुर्द किया गया। थानाप्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृतका सालग्यावास निवासी जगदीशी पत्नी बन्नालाल गुर्जर है। बुधवार देर शाम वह अपने पति के साथ बाइक से सालग्यावास आ रही थी।

इसी बीच चन्द्रपुरा के निकट एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल जगदीशी को सीएचसी टोडारायसिंह लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।