16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचामृत से शिव का किया अभिषेक, आक, धतूरा, बिल्व-पत्र, मोगरा, गुलाब पुष्पों से भगवान शंकर का किया शृंगार

Religious news : श्रावण माह मेें शिवालयों में ओम नम: शिवाय के मंत्रों के साथ महामृत्युंजय मंत्र के साथ पण्डितों की शिव स्तुतियां गुंजायमान हो रही है।

2 min read
Google source verification
shiva-s-consecration-from-panchamrit

पंचामृत से शिव का किया अभिषेक, आक, धतूरा, बिल्व-पत्र, मोगरा, गुलाब पुष्पों से भगवान शंकर का किया शृंगार

आवां. आवां के राजकलेश्वर, अखनेश्वर धाम, गुप्तेश्वर, रामेश्वर के साथ देहड़ेश्वर और सीतापुरा के लाखेड़ा महादेव के मंदिरों में ओम नम: शिवाय, ओमकार, रूद्र पाठ, महामृत्युंजय महामंत्र के साथ पण्डितों की शिव स्तुतियां गुंजायमान हो रही है।

read more: राजस्थान : नहाने के लिए बांध में बच्चों ने लगाई छलांग, पानी में डूबने से दो भाइयों की मौत

ओमप्रकाश स्वर्णकार, शिव प्रकाश राव, श्रीकान्त शर्मा और रमेश सोनी ने बताया कि राजकलेश्वर, महादेव मंदिर में शनिवार रात धार्मिक कार्यक्रम हुए। पंचामृत से शिव का अभिषेक, आक, धतूरा, बिल्व-पत्र, मोगरा, गुलाब पुष्पों से शृंगार कर झांकियां सजाई गई।

इसके दर्शन के लिए आवां सहित बारहपुरा के लोग उमड़ पड़े। एक सौ एक दीपक जलाकर शिव परिवार की महाआरती की गई। रविवार को श्रद्धालुओं की ओर से भोग लगाकर बारिश के लिए मनोतियां भी मांगी।

read more: shiva-s-consecration-from-panchamrit

जीवितापुरुष बाबा के मत्था टेक कर कस्बे सहित बारहपुरों के ग्रामीणों ने क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। कस्बे के घाटी के देवनारायण और खलियानों के बालाजी के परिसर में खोले गए भण्डारों मे भी कीर्तन और जागरण हो रहे हैं।


भोले के जयकारों से गूंजा शहर
टोंक. सावन महीने के चलते जिलेभर में कावड यात्राएं निकाली जा रही है। इससे शहर व गांव भगवान भोले शंकर के जयकारों से गुंजायमान हो रहे हैं। शहर में साहू समाज की कावड यात्रा निकाली गई। कांवडि़ए सुबह 8 बजे वैष्णो देवी मंदिर बनास नदी पर एकत्र हुए। यहां कावड़ में पवित्र जल भर कर पूजा-अर्चना की।

read more:हाल-ए-बदहाल दूनी का प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, टपकती छत के नीचे बैठने को मजबूर चिकित्साकर्मी

इसके बाद भजनो पर नाचते गाते वे रवाना हुए। यात्रा का कई जगह पर स्वागत किया गया। यात्रा छावनी, धन्नातलाई, बड़ा कुआं होते हुए घंटाघर स्थित सीतारामजी मंदिर पहुंची। जहां भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान राम साहू, गोपाल मोदी, त्रिलोक, दुष्यंत, प्रकाश, परीक्षित, मनीष, गणेश आदि मौजूद थे।


करेंगे जलाभिषेक
दूनी. क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना को लेकर बुधवार को घाड़ कस्बे से धुधंलेश्वर महादेव के लिए कावडय़ात्रा रवाना होगी। जो धुधंलेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेगी। यह जानकारी देवली पंचायत समिति उपप्रधान रमेश भारद्वाज ने दी।

read moreबीसलपुर में रही पर्यटकों की भीड़, शिवजी का जलाभिषेक कर नौकायन का लिया लुत्फ

Tonk news in Hindi, Tonk Hindi news