1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 मार्च के बाद जयपुर ईदगाह स्थित रुबात कार्यालय में होगें हज यात्रा के आवेदन पत्र

हज यात्रा के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया के तहत अब तक 176 हज यात्रियों ने आवेदन किया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Jalaluddin Khan

•

Updated: 25 Mar 2018, 5:31 PM IST

हज यात्रा के लिए आवेदन

टोंक. शहर के बावड़ी रोड स्थित कुरैशियान जमात स्थित रुबात के कार्यालय में इन दिनों रुबात के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों का तांता लगा हुआ है।

टोंक. शहर के बावड़ी रोड स्थित कुरैशियान जमात स्थित रुबात के कार्यालय में इन दिनों रुबात के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों का तांता लगा हुआ है। एक सप्ताह पहले शुरू हुई आवेदन लेने की प्रक्रिया के तहत अब तक 176 हज यात्रियों ने आवेदन किया है। रुबात के लिए आवेदन 25 मार्च तक लिए जाएंगे। इसके बाद आवेदन जयपुर के ईदगाह स्थित रुबात कार्यालय में लिए जाएंगे।

टोंक रुबात कार्यालय के प्रबंधक सैयद आरिफ हुसैन ने बताया कि टोंक के 76, निवाई के 4, मालपुरा के 34, अलीगढ़ के 3, टोडारायसिंह के 10, अलवर के 3, चित्तौडगढ़़ के एक, देवली के दो, निम्हेड़ा के 23, छबड़ा के 6, अजमेर के 8 तथा जयपुर के 6 हज यात्रियों ने आवेदन किया है।

चयन होने पर किया स्वागत
टोंक. पटना हाईकोर्ट की ओर से आयोजित जिला न्यायाधीश संवर्ग परीक्षा में टोंक के अधिवक्ता नवीन चौधरी का चयन होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, अशोक कासलीवाल, कृष्णगोपाल शर्मा, कैलाश अहलुवालिया, महावीर तोगड़ा, तेजमल जैन, बैणी गुर्जर, सुजाअत हुसैन, जितेन्द्र जैन, मनोज काला, दीपक शर्मा, विजय बहादुर आदि ने नवीन चौधरी को मालाएं पहनाकर स्वागत किया।


‘विकास के लिए एकजुट हो’
निवाई .गांव लुहारा में स्थित अटल सेवा केन्द्र पर मुस्लिम बन्जारा समाज उत्थान समिति के नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्लाम खान का सरपंच बद्रीनारायण चौधरी के नेतृत्व में सम्मान किया गया। इस दौरान खान ने कहा कि गांव के विकास में प्रत्येक व्यक्ति हमेशा तत्पर रहे।

इस दौरान वार्ड पंच शकीना खानम, जुम्मा खां, उप सरपंच गीता देवी, हरिनारायण जाट, बाबूलाल, फिरोज लुहारा, सलाम खान, अमजद खान, लईक अहमद एवं रामपाल चौधरी मौजूद थे।


छात्रा का किया सम्मान
बंथली राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रही छात्रा का रा. उ. मा. विद्यालय धुवांकला में प्रधानाचार्या प्रेमलतासिंह चौहान की अध्यक्षता में ने सम्मान किया। शिक्षक अब्दुल रशीद ने बताया कि छात्रा धुवांकला निवासी कक्षा की छात्रा बीना बलाई है।

छात्रा बीना का विद्यालय प्रशासन की ओर से माला पहनाकर सम्मान किया। रशीद ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहने पर छात्रा बीना को कॉमर्स कॉलेज जयपुर में गत 19 मार्च को ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था।