
निवाई डाक बंगले में आयोजित भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की बैठक में चर्चा करते हुए पदाधिकारी।
निवाई. डाक बंगले में भाजयुमो प्रदेश विधान सभा प्रभारी दीक्षा खण्डेलवाल की अध्यक्षता एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान की मौजूदगी में शौर्य शक्ति सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। प्रदेश विधान सभा प्रभारी खण्डेलवाल ने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की अग्रिम पंक्ति में है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान ने बताया कि 4 मई को सम्पुर्ण राजस्थान से भाजयुमो कार्यकर्ता द्वारा पोकरण में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पोकरण की गौरवशाली रज कलश का पुजन किया जाएगा एवं प्रत्येक विधान सभा में रज कलश वितरित किए जाएंगे।
इस दौरान हजारो युवा पोकरण की इस मिट्टी का तिलक लगाकर देश सेवा का संकल्प लेगें। इस दौरान जिला महामंत्री एवं विधान सभा के कार्यक्रम संयोजक रमाकान्त शर्मा ने बताया 10 मई को निवाई में युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन होगा।
बैठक में भाजयुमो जिला मंत्री राजेश साहु, सह संयोजक देवराज गुर्जर, शहर मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह नाथावत, अरनीया मण्डल अध्यक्ष हनुमान जाट, डांगरथल मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पीपलू मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिंह,
नटवाडा मण्डल महामंत्री आशाराम डोई एवं शहर महामंत्री राम खाण्डल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
रतनलाल चौधरी बने संरक्षक
निवाई. आश्र में भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष पोखरलाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह एवंं जिला कोषाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी की देखरेख में कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रमेशचन्द किवाड़ा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यकारणी में संरक्षक रतनलाल चौधरी, मंत्री केदार भुरटिया वाले, सह मंत्री देवनारायण जाट, उपाध्यक्ष कानाराम सुनारा, युवा प्रमुख कमलेश सुनारा, गोसेवा प्रमुख सीताराम जांगिड़ को मनोनीत किया है। अध्यक्ष रमेश चन्द ने बताया कि सोमवार को कृषि उपज मण्डी में समर्थन मूल्य पर जिंस की खरीद में किसानों को हो रही परेशानी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यकर्ता आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे
मालपुरा. अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को नई दिल्ली में आयोजित आक्रोश रैली में विधानसभा क्षेत्र से लगभग कांगे्रस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित आक्रोश रैली में कार्यकर्ताओं के भाग लेने के लिए कैलाश सोनी, मरगुब अहमद, इश्हाक नकवी, धनरूप शर्मा, बुद्धिप्रकाश, बलराज चौधरी, मूलशंकर, आकाश शर्मा, गजेन्द्र आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
Published on:
29 Apr 2018 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
