पचेवर कस्बे समेत आवड़ा, नगर, सूरसागर, सैलसागर, मलिकपुर, किरावल, बरोल, क चौलिया, पारली, गुलाबपुरा, बनेडिया चारनान, राजपुराबास, अजीतपुरा, कुराड, आवड़ा इत्यादि गांवों में उखटा रोग का प्रकोप होने से किसान चिंता में डूब गए है। चने में रोग लगने से हरे-भरे खेत सूखे दिखाई देने लगे है। चने की फसल खेतों में ही सूखकर नष्ट हो रही है। किसानों ने इन क्षेत्रों में फसल की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की है।