1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर में 12 घंटे में 8 सेमी पानी की हुई बढ़ोतरी, बांध में लगातार बनी है पानी की आवक

बीसलपुर बांध में गुरूवार रात 8 बजे के बाद से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 12 घंटे में बांध में 8 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। जिससे बांध का गेज शुक्रवार को 311.60 आरएलमीटर हो गया है।  
2 min read
Google source verification
बीसलपुर में 12 घंटे में 8 सेमी पानी की हुई बढ़ोतरी, बांध में लगातार बनी है पानी की आवक

बीसलपुर में 12 घंटे में 8 सेमी पानी की हुई बढ़ोतरी, बांध में लगातार बनी है पानी की आवक

राजमहल. बीसलपुर बांध के जलभराव क्षेत्र में सहायक त्रिवेणी नदी से लगातार बनास में पानी की आवक बनी हुई है। गुरूवार रात 8 बजे के बाद से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 12 घंटे में बांध में 8 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। जिससे बांध का गेज शुक्रवार को 311.60 आरएलमीटर हो गया है। इसी तरह बांध में 16.196 टीएमसी पानी का कुल भराव हुआ है।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक त्रिवेणी का गेज भी 4.10 मीटर पर दर्ज किया गया है। बीसलपुर बांधके केचमेंट एरिया मेें पडऩे वाले भीलवाड़ा व चित्तोडगढ़़ जिलों में मानसून की मेहरबानी के चलते पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी रहने के कारण बांध में पानी की आवक भी लगातार बनी हुई है।


बीसलपुर बांध के गेज में बुधवार रात 8 बजे से लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे तक कुल 22 सेमी पानी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इसी प्रकार बांध के जलभराव में सहायक त्रिवेणी का गेज गुरुवार को बारिश के अभाव में 60 सेमी घटकर दोपहर 2 बजे तक 4.30 मीटर रह गया है था।

बांध में भरा पानी जयपुर, अजमेर, टोंक शहरों की आबादी के साथ ही इन जिलों से जुड़े गांव व कस्बों के लोगों के कण्ठो को तर करने के लिए अगले वर्ष जुलाई व अगस्त तक का पानी बांध में भर चुका है। बांध का गेज बुधवार रात 8 बजे तक 311.23 आर एल मीटर था, जो गुरुवार सुबह 8 बजे तक 15 सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ गेज 311.38 आरएल मीटर हो गया। गुरूार को दोपहर 2 बजे तक 7 सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ ही गेज 311.45 आरएल मीटर दर्ज किया था।

बांध से जलापूर्ति एक नजर में

बांध से अभी जयपुर में रोजाना 435 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। अजमेर में 275 एमएलडी रोजाना , मालपुरा-झिराना व दूदू -चाकसू पेयजल परियोजना के तहत 100 एमएलडी व टोंक पेयजल परियोजना के तहत 45 एमएलडी पानी दिया जा रहा है।

बैड़च ने बढ़ाया बनास का जलस्तर
खारी व डाई नदियों में पानी की आवक की मात्रा काफी कम रही है। इस बार अधिकांशतर पानी चित्तोडगढ़़ व भीलवाड़ा जिलों में हो रही बारिश के कारण बनास नदी से हो रही है। सबसे अधिक पानी की आवक बैड़च नदी से हुई है। गम्भीरी बांध के चार गेट खोलकर पानी की निकासी के चलते जलस्तर बढ़ा है।

बीसलपुर बांध का जलस्तर 311.60 आर एल मीटर के करीब पहुंचने से जलापूर्ति के लिए अगले मानसून सत्र तक पर्याप्त पानी हो चुका है, जिससे जयपुर अजमेर व टोंक सहित इनसे जुड़े गांव व कस्बों में पर्याप्त जलापूर्ति के संकट से निजात मिली है।
सुधान्शु दीक्षित, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर पेयजल परियोजना।