
खेत पर मोटर स्टार्ट करने युवक की कुएं में गिरने मौत
निवाई. निकटवर्र्ती गांव गुढ्ढा आनन्दपुरा में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत Death due to falling in well हो गई। बरोनी पुलिस Barony police ने बताया कि रामअवतार बैरवा (30) पुत्र कजोड़ बैरवा निवासी गुढ्ढा आनंदपुरा खेती करने के दौरान कुएं के पास मोटर स्टार्ट करने गया था। पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गया।
घर नहीं पंहुचने पर परिवार वालों ने आसपास तलाश करने पर वह कुएं में दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसको मृत अवस्था Dead state में कुएं से बाहर निकलवाया। जिसका राजकीय सामुदायिक अस्पताल में पोस्टमार्टम Post mortem कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक 108 एम्बुलेंस 108 Ambulance का कंपाउंडर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक युवक की मौत
रानोली कठमाणा. भूरावाली से बनवाड़ा के बीच गुरुवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे के गहरे गड्ढे में पलट गई। कार सवार एक जने की उपचार दौरान टोंक चिकित्सालय में मृत्यु हो गई तथा अन्य घायल का उपचार जारी है। मृतक राकेश का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
पीपलू थाना प्रभारी छोटे लाल मीणा ने बताया कि कार में राकेश (21) पुत्र भंवर लाल स्वामी निवासी हमीरपुर थाना टोडारायसिंह व रामपाल पुत्र नोरत मल साहू निवासी कंवरावास थाना टोडारायसिंह एवं अन्य एक जना पीपलू से बनवाड़ा जा रहे थे।
तब कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे के गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। पुलिस व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कार में फंसे घायलों को निकाल पीपलू के राजकीय चिकित्सालय उपचार के लिए लाई। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को टोंक रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान राकेश की मृत्यु हो गई व अन्य घायलों के उपचार जारी है।
read more: गुर्जरों ने किया हाइवे जाम का प्रयास,रीट व नर्सिंग भर्ती में आरक्षण नहीं देने से आक्रोश
हाइवे पर पलटी जीप, आधा दर्जन घायल
टोंक. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोंक में बनास पुल के समीप दोपहर सडक़ पर रखे मिट्टी से भरे कट्टे के चलते जीप पलट गई। ऐसे में जीप में सवार आधा दर्जन एक ही परिवार के लोग घायल हो गए। घायलों को सआदत अस्पताल में भर्तीकराया है। सभी घायल जयपुर में आयोजित विवाह समारोह से लौटकर कोटा जा रहे थे।
सभी घायल कोटा के कैथून थाना क्षेत्र के माणस गांव निवासी है। घायलों में मांगू पुत्र मेहताब नाथ, भंवर पुत्र मेहताब नाथ, रामकुंवार पुत्र भंवर नाथ, आरती पुत्री कन्हैया नाथ, सीता पुत्री श्रवण नाथ, जगन्नाथ पुत्र मेहताब, कन्हैया पुत्र मांगू नाथ, धर्मापुत्र जगमाल नाथ तथा आकाश पुत्र फौजी नाथ शामिल हैं।
सभी लोग जयपुर में आयोजित विवाह समारोह से कोटा जा रहे थे।बनास पुल के समीप सडक़ पर रखे मिट्टी से भरे कट्टे पर जीप का अगला टायर चढ़ गया। ऐसे में जीप अनियंत्रित हो गईऔर सडक़ किनारे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
tonk News in Hindi, Tonk Hindi news
Published on:
30 Jun 2019 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
