8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बच्चों के बाप को हुआ गांव की युवती से प्यार, इंकार करने पर युवती को दी खौफनाक सजा…

दो बच्चे के पिता को गांव की युवती से प्यार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 30 Jun 2019, 4:15 PM IST

 love up big news

love up big news

हाथरस। दो बच्चे के पिता को गांव की युवती से प्यार हो गया। युवती ने इसका विरोध किया, तो प्यार में पागल हुआ दो बच्चों का बाप युवती के घर में घुस आया। रात के अंधेरे में उसने युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और मौके से भाग निकला। युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन परिजन जाग गए। युवती को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ...

यहां का है मामला
हाथरस कोतवाली के गांव नगला अलगर्जी निवासी बांकेलाल श्रमिक है। बताया गया है कि गांव का हरने वाला उमेश जो दो बच्चों का पिता है, वो बांकेलाल की 23 वर्षीय पुत्री कीर्ति को काफी दिन से परेशान कर रहा था। शादीशुदा होने के बाद भी वह कीर्ति के प्यार में पागल था। कीर्ति द्वारा इस बात का विरोध किया गया, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया।

ये भी पढ़ें - एक-एक करके छह पशुओं ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

उठाया खौफनाक कदम
कीर्ति के इंकार से गुस्साया उमेश शुक्रवार रात उसके घर में घुस आया। कीर्ति चारपाई पर सो रही थी। उमेश ने मिट्टी का तेल डालकर उसमें आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उमेश वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उसे अलीगढ़ भेज दिया गया, लेकिन वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया तो परिजन फिर हाथरस जिला अस्पताल ले आए। शनिवार की सुबह उसे हाथरस से फिर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के रास्ते में कीर्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे