30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तरी भारत की सैर, जहां आपको मिलेगी रियल नेचूरल ब्यूटी, एक बार जाकर देखें

ठंडक के मौसम कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार उत्तरी भारत की आेर रूख कीजिए

3 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Jan 05, 2018

travel in india

आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ ठंडक के मौसम कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार उत्तरी भारत की आेर रूख कीजिए। वहां के नजारे आपको रियल इंडियन ब्यूटी की याद दिलाएगा। हम बात कर रहे हैं उत्तरी भारत की जहाँ आपको पर्वतीय इलाकों की अलग की तसवीर देखने को मिलेगी। कहीं शुष्क पहाडी इलाके तो कहीं बर्फ की मोटी चादर से ढंके खेत-खलिहान आपका मन मोह लेंगे। अगर आप सर्दियों की असली झलक देखना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएँ। आइए जानते हैं कौनसी है वो जगह...

mussoorie

मंसूरी - मसूरी उत्तरी भारत के उन स्थानों में से एक है जहां लोग बार-बार जाते हैं। घूमने-फिरने के लिए जाने वाली प्रमुख जगहों में यह एक है। जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। यह शहर पर्यटकों के लिये परीमहल जैसा प्रतीत होता है। मसूरी गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी है। देहरादून में पायी जाने वाली वनस्पति और जीव-जंतु इसके आकर्षण को और भी बढ़ा देते हैं। दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए यह लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन पर्यटन स्थल है।

patnitop

पटनीटोप - खूबसूरत पहाड़ों और हरे भरे जंगलों से घिरा यह हिल स्टेशन आपको जरुर लुभा सकता है। यहां मीठे पानी के बर्फीले, ठण्डे तीन झरने हैं और कहा जाता है कि इनमें औषधीय गुण है। पटनीटोप पिकनिक के लिए एक अच्‍छा स्‍थान है और यहां से पहाड़ों के मनोहारी दृश्‍य दिखाई देते हैं। ठण्‍ड के मौसम में यहां आम तौर पर बर्फ की मोटी पर्त जमा हो जाती है और इस प्रकार स्‍काइंग सहित कई प्रकार के बर्फ के खेल खेलने का अवसर मिलता है। पटनीटाप की सैर पर आने वाले पर्यटकों को अपने साथ गरम कपड़ों का इंतजाम करके आना चाहिए फिर चाहे वह गर्मियों में ही क्यों न आएं।

auli

ओली - जिंदादिल लोगों के लिए औली बहुत ही आदर्श स्थान है। ओली को भारत का स्विटजरलैंड भी कहते हैं जहाँ अनेक सुन्दर दृश्यों का आनंद भी लिया जा सकता है। बर्फ से ढकी चोटियों और ढलानों को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। यहाँ पर कपास जैसी मुलायम बर्फ पड़ती है और पर्यटक खासकर बच्चे इस बर्फ में खूब खेलते हैं। यहाँ उगते सूरज को देखना एक बहुत ही सुखद अनुभव है। इसके अलावा बर्फ गिरना और रात में खुले आकाश को देखना मन को प्रसन्न कर देता है। शहर की भागती-दौड़ती जिंदगी से दूर औली एक बहुत ही बेहतरीन पर्यटक स्थल है।

ranikhet

रानीखेत - प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग रानीखेत उत्तराखंड में बसा एक छोटा पहाडी इलाका है जहाँ आपको पर्यावरण की एक अलग झलक देखने को मिलेगी। उत्तराखंड की कुमाऊं की पहाड़ियों के आंचल में बसा रानीखेत पर्यटकों को बहुत पसन्द आता है। यहां के आसमान छूते पहाड, सुंदर घाटियां, के ऊंचे-ऊंचे पेड़, घना जंगल, फलों लताओं से ढके संकरे रास्ते, टेढ़ी-मेढ़ी जलधारा, सुंदर वास्तु कला वाले प्राचीन मंदिर, ऊंची उड़ान भर रहे तरह-तरह के पक्षी और शहरी कोलाहल तथा प्रदूषण से दूर एक अद्भुद जगह आपका दिल जीत लेगी। भारत में रहकर भी जिसने रानीखेत को नहीं देखा, उसने भारत को नहीं देखा।

dalhousi

डलहौजी - लडलहौजी उत्तरी भारत में पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित एक बहुत की खूबसूरत पर्यटक स्थल है। पांच पहाड़ों (कठलौंग, पोट्रेन, तेहरा, बकरोटा और बलुन) पर स्थित यह पर्वतीय स्थल अंग्रेजों द्वारा बसाया और विकसित किया गया। मनमोहक वादियों और पहाड़ों के अलावा यहां के अन्य आकर्षण प्राचीन मंदिर, चंबा और पांगी घाटी हैं। डलहौजी एक बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक पर्वतीय स्थल है। पर्वतों से घिरी इस जगह पर देखने को बहुत कुछ है।