16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sunday Evening में जयपुर में कहां जाएं? दोस्तों या परिवार के साथ इन 3 जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

Jaipur Sunday Evening Places: दोस्तों या परिवार के साथ शाम के समय जयपुर में घूमने के लिए जगह तलाश कर रहे हैं, तो यहां बताई गई तीन जगहों में से किसी एक जगह जा सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Nahargarh Fort Jaipur, Jal Mahal Jaipur

Jal Mahal/ image credit/tourism.rajasthan.gov

Jaipur Mein Ghumne Ki Jagah: अगर आप रविवार की शाम जयपुर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं, तो जयपुर में आपके लिए कई अच्छे विकल्प हैं। शाम के समय आप शहर की ऐतिहासिक खूबसूरती देखने के साथ-साथ झील का नजारा और राजस्थान की लोक संस्कृति का अनुभव भी कर सकते हैं। नाहरगढ़ किला, जल महल और चोखी ढाणी ऐसी ही जगहें हैं, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ रविवार की शाम को अच्छा समय बिता सकते हैं।

नाहरगढ़ किला

अगर आप संडे की शाम जयपुर में कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो नाहरगढ़ किला एक अच्छा विकल्प है। यह किला अरावली की पहाड़ियों पर बना है और यहां से पूरे जयपुर शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है। नाहरगढ़ का मतलब “बाघों का निवास”होता है। शाम और रात के समय नाहरगढ़ की खूबसूरती और बढ़ जाती है, क्योंकि यहां से रोशनी से जगमगाता पूरा जयपुर शहर दिखाई देता है। अगर आप सूर्यास्त और रात में जयपुर का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो नाहरगढ़ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

जल महल

अगर आप नाहरगढ़ नहीं जाना चाहते हैं, तो संडे की शाम घूमने के लिए जल महल भी एक अच्छा विकल्प है। यह जयपुर की मानसागर झील के बीच बना हुआ है। यह महल राजपूत शैली में गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है। बाहर से देखने पर इसकी सिर्फ एक मंजिल दिखाई देती है, जबकि इसकी चार मंजिलें पानी के अंदर हैं। महल के अंदर आम पर्यटकों का प्रवेश नहीं है, इसलिए इसे झील के किनारे से ही देखा जा सकता है। शाम के समय झील के किनारे स्ट्रीट फूड की दुकानें लगती हैं और यहां काफी चहल-पहल रहती है। अगर आप शांत माहौल में बैठकर जल महल का खूबसूरत नजारा देखना और साथ में कुछ खाना पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए अच्छी रहेगी।

चोखी ढाणी

अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां राजस्थान की लोक कला और संस्कृति को करीब से देख और महसूस कर सकें, तो चोखी ढाणी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपको एक ही जगह पर राजस्थान की संस्कृति और गांव जैसा माहौल देखने को मिलता है। यहां राजस्थानी लोक नृत्य और संगीत, कठपुतली का खेल, जादू के कार्यक्रम और कई तरह के पारंपरिक मनोरंजन होते हैं। आप ऊंट की सवारी, बैलगाड़ी की सवारी और बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां कलाग्राम में राजस्थानी हस्तशिल्प और पारंपरिक सामान भी देखे और खरीदे जा सकते हैं। घूमने के साथ यहां पारंपरिक राजस्थानी खाना भी खा सकते हैं।