
Mallika Sherawat
Bollywood Celebrities Real Names: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने की वजह से सुर्खियों में हैं। मल्लिका फिल्मों में अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं और इस शो में भी अपनी बेबाक बातों और ग्लैमरस अंदाज की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस का नाम कुछ और था और मल्लिका नाम के पीछे उनकी जिंदगी से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस का नाम पहले क्या था और ऐसे कौन-कौन से सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदला है और नाम बदलने की प्रक्रिया क्या होती है।
मल्लिका शेरावत ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत करते हुए खुलासा किया कि जब उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला किया, उस समय इंडस्ट्री में रीमा नाम की कई लोग पहले से मौजूद थीं। इसी वजह से उनका नाम बदलकर 'मल्लिका' रखा गया, क्योंकि यह नाम ज्यादा अलग और ग्लैमरस सुनाई देता था। इसके अलावा उन्होंने 'शेरावत' सरनेम अभिनेत्री ने अपनी मां के नाम से लिया था। दरअसल, एक्ट्रेस जब फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया तो उनके परिवार में इसे लेकर काफी नाराजगी थी। इसके बाद उन्होंने पिता का सरनेम छोड़कर अपनी मां का नाम सरनेम के जगह अपना लिया। इस तरह रीमा लांबा की जगह वह मल्लिका शेरावत बन गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड में आने से पहले अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब श्रीवास्तव था, जिसे बदलकर अमिताभ बच्चन रखा गया। वहीं अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया, कियारा आडवाणी का आलिया आडवाणी, रेखा का भानुरेखा गणेशन, अजय देवगन का विशाल वीरू देवगन, दिलीप कुमार का यूसुफ खान, बादशाह का आदित्य प्रतीक सिंह और रजनीकांत का शिवाजी राव गायकवाड़ था।
स्टेप 1: Department of Publication के अनुसार, सबसे पहले नाम बदलने की जानकारी किसी लोकल लीडिंग डेली अखबार में प्रकाशित करवानी होती है। इसमें पिता या पति का नाम और घर का पता जैसी जानकारी भी देनी होती है।
स्टेप 2: इसके बाद पुराने और नए नाम की जानकारी वाली अंडरटेकिंग, फोटो, फोटो आईडी और दूसरे जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं।
स्टेप 3: नाम बदलने की जानकारी को Gazette of India Part-IV में प्रकाशित करवाने के लिए आवेदन करना होता है। इसके लिए तय प्रोफॉर्मा और दूसरी जरूरी जानकारी जमा करनी होती है।
स्टेप 4: इसके बाद तय फीस के साथ आवेदन और सभी जरूरी दस्तावेज Controller of Publications, Department of Publication को खुद या पोस्ट/कूरियर के जरिए भेजने होते हैं।
स्टेप 5: नाम प्रकाशित होने के बाद संबंधित गजेट को e-Gazette वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। दिए गए निर्देश के मुताबिक इसमें अपना पुराना या नया नाम सर्च करके संबंधित PDF निकाली जा सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। नाम बदलने की प्रक्रिया और उससे जुड़े नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक सोर्स से मौजूदा नियमों और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें।
Updated on:
16 Aug 2026 10:30 am
Published on:
16 Aug 2026 10:30 am
