16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दियों के मौसम में कहीं दूर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए हैं ये खास टिप्स

अगर आप दोस्त, पार्टनर या फैमिली के साथ सर्दियों के मौसम में कहीं दूर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इससे बेहतर मौसम कोई

3 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Dec 29, 2017

winter travel safety

अगर आप दोस्त, पार्टनर या फैमिली के साथ सर्दियों के मौसम में कहीं दूर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इससे बेहतर मौसम कोई और नहीं हो सकता। लेकिन कर्इ बार घूमने के लिए जाते समय अक्सर हम हड़बड़ी में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से घूमने जाने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। अपने ट्रिप को सफल बनाने के लिए यह जरूरी है कि आपको जिस जगह भी घूमने जाना है, वहां की प्लानिंग पहले से कर लें। ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें...

winter travel budget

सबसे पहले प्रॉपर बजट बना लें कि कहां कितना खर्च करना हैं। हालांकि डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद कुछ आकस्मिक खर्च आ जाते हैं लेकिन पहले से अनुमान लगाकर उसी के हिसाब से चलना हमेशा फायदेमंद साबित होता है।

winter travel

जिस जगह जा रहे हैं, वहां की भौगोलिक स्थिति और जलवायु के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। इसके लिए अपने परिचितों से बातचीत करने के अलावा इंटरनेट से भी पूरी जानकारी ले सकते हैं।

winter travel

अगर आप बच्चों को भी साथ ले जा रहे हैं तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने बैग में कोल्ड, एलर्जी, फीवर, फ्लू से बचाव के लिए दवाएं जरूर रखें।

winter travel tips

अपने ट्रैवेल किट में एक-दो जोड़ी दास्ताने, ऊनी कपड़े, बूट्स, कंबल, कोट, स्वेटर और साल जैसी जरूरी चीजें रखें। लेकिन ध्यान रहे कपड़ों और सामान का बोझ ज्यादा न हो वरना आप यह ट्रिप को इंजॉय नहीं कर पाएंगे।

hotel booking

अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचकर मनमाफिक होटल तलाशने के तनाव से बचने के लिए पहले से ही होटल की ऑनलाइन बुकिंग करा लें। डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने के साथ ही कैश भी रखें, ताकि जहां क्रेडिट कार्ड या एटीएम की सुविधा न हो, वहां आप परेशान न हों।

place to visit

कुछ खास पर्यटन स्थलों के अलावा ऐसे स्थान भी खोजें, जहां भीड़भाड़ कम हो और आप परिवार के साथ बेहतरीन समय गुजार सकें।