scriptAamir Ali ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, संजीदा नहीं इस एक्ट्रेस संग समंदर किनारे करते दिखे मस्ती | aamir ali posted photo with hiba nawab reveal mystery girl | Patrika News

Aamir Ali ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, संजीदा नहीं इस एक्ट्रेस संग समंदर किनारे करते दिखे मस्ती

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2021 07:09:30 pm

Submitted by:

Neha Gupta

आमिर अली ने मिस्ट्री गर्ल के पोस्ट की तस्वीर
लोगों ने संजीदा शेख का लगाया था अंदाजा
आमिर अली ने रिवील की मिस्ट्री गर्ल की जानकारी

15_01_2021-aamir_ali_21274186.jpg

नई दिल्ली | एक्टर आमिर अली (Aamir Ali) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी और संजीदा शेख की जोड़ी एक वक्त पर आइडल जोड़ी मानी जाती थी लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसी बीच आमिर अली ने मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसे देखकर पहले तो फैंस कयास लगाने लगे कि उनके साथ दिखाई दे रही लड़की संजीदा शेख है। आमिर और संजीदा के फैंस जहां दोनों के पैचअप की खुशी मना रहे थे। वहीं आमिर ने थोड़ी देर बाद इसपर विराम लगा दिया।

15_01_2021-aamir_ali_21274186.jpg

आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वो एक लड़की के साथ समंदर किनारे मस्ती करते दिख रहे थे। हालांकि इसमें आमिर की मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। उसके बाद आमिर अली ने एक और फोटो शेयर की और मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील कर दिया। आमिर के साथ वो संजीदा नहीं बल्कि एक्ट्रेस हिबा नवाब थीं।

https://twitter.com/hashtag/TanhaHoo?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल आमिर, हिबा के साथ एक नए गाने में नजर आने वाले हैं जिसका पोस्टर उन्होंने शेयर किया है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम तन्हा हूं है। गाने में आमिर और हिबा की केमेस्ट्री शानदार लगने वाली है। सॉन्ग की स्टोरी क्या है ये तो गाने के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन आमिर ने फैंस के कयास के बाद अपनी मिस्ट्री गर्ल का खुलासा कर दिया है। उनके द्वारा शेयर की हुई फोटोज उनके गाने का ही हिस्सा थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो