
rekha
रेखा की खूबसूरती की अगर तारीफ की जाए, तो शायद शब्द भी कम पड़ जाएंगे। उनकी खूबसूरती आज की जवां अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती है। आज भले ही रेखा 63 साल की हो गई है। लेकिन उनके हुस्न को देख कोई उनकी उम्र का अंदाजा नही लगा सकता है। उनकी इस बेपनाह खूबसूरती का राज शायद उनकी जिंदादिली तरीके से जीना है।
आनंद महिन्द्रा ने रेखा के हुस्न की तारीफ की कुछ अंदाज में:
महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर एकांउट पर रेखा के डांस का एक विडोयो पोस्ट किया है। विडियो में रेखा फिल्म 'उमराव जान' के हिट गाने 'इन आंखों की मस्ती के मस्तानें हजारों हैं' पर डांस कर रही हैं। विडियो के साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'एक कहावत है जो मैनें लाखों बार सुनी है, कि उम्र एक संख्या है इस कहावत को ये विडियो और अच्छे से दर्शा रही है।'
'उमराव जान' के हिट गाने पर डांस करते नजर आई रेखा :
सोनी चैनल पर आने वाला रिएलटी डांस शो 'सुपर डांसर—2' में गेस्ट जज के तौर पर रेखा ने शिरकत की थी। चूंकी शो डांस का है तो रेखा को बिना नचाए कोई कैसे जाने देता। शो के कंटस्टेंट और जज की फरमाइश पर रेखा ने अपनी फिल्म 'उमराव जान' के हिट गाने 'इन आंखों की मस्ती के मस्तानें हजारों हैं' पर बहुती ही खूबसूरत डांस किया। जिसे देखा शो में मौजूद सभी जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु और गीता मां के साथ सभी लिटिल कंटेस्टेंट उनके दीवाने हो गए।
रेखा ने 180 से ज्यादा फिल्मों में किया काम :
बहुत कम लोग जानते हैं कि रेखा का पूरा नाम रेखा गनेशन है। रेखा एक वर्सटाइल एक्टर है। उनका नाम फिल्म जगत में बेहतरीन अभिनेत्रियों में लिया जाता है। उन्होने अपने करियर की शुरूआत 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलगु फिल्म 'रंगुला रतलाम' से की थी। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनका डेब्यू चार साल बाद फिल्म 'सावन भादो' से हुआ था। वे अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं हैं। उन्होने अपने 40 सालों के लंबे करियर में लगभग 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
Published on:
29 Dec 2017 01:21 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
