
anushka virat
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इस साल की सबसे सरप्राइजिंग और बड़ा इवेंट साबित हुआ। यूं अचानक शादी कर अनुष्का और विराट ने सभी को चौंका दिया था। लेकिन शादी के बाद इस जोड़े के खास रिसेप्शन का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दिल्ली के आलीशान रिसेप्शन के बाद कल मुबंई में एक भव्य रिसेप्शन रख गया। रिसेप्शन पार्टी लोअर परेल के सेंट रेगिस के 5 स्टार होटल में रखी।
A post shared by Fashion from Globe🌎 (@fashionfromglobe) on
इस पार्टी में मानों बॅालीवुड और क्रिकेट जगत का मेला सा लगा था। पार्टी में जहां विराट की ओर से अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर , वीरेंद्र सहवाग, साइना नेहवाल , उमेश यादव, कुलदीप यादव, चेतेश्वर पुजारा , रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमरा, संदीप पाटिल, रविचंद्रन अश्विन जैसे कई खिलाड़ी शामिल थे। वहीं अनुष्का की तरफ से शाहरुख खान, एश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत , करन जौहर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, अभिजात जोशी, अनुपमा चोपड़ा, रमेश तौरानी, बमन ईरानी और कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrkfangirl) on
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrkfangirl) on
इस पार्टी में माहोल तो तब बना जब बॅालीवुड के बादशाह और क्रिकेट के बादशाह ने साथ में ठुमके लगाए। जी हां हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और विराट कोहली की। कप्तान विराट कोहली ने शाहरूख के साथ उनकी फिल्म दिल से के गाने चल छैया-छैया पर जमकर डांस किया। इसी के साथ ही शाहरुख अनुष्का संग अपनी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी पर थिरकते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर शाहरुख, विराट और अनुष्का का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrkfangirl) on
बता दें इस पार्टी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इससे पहले विरुष्का ने दिल्ली के ताज होटल में शाही अंदाज में रिसेप्शन पार्टी थ्रो की थी। इस पार्टी में कई बड़े दिग्गज शामिल हुए थे। हांलाकि पार्टी की लाइमलाइट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले गए थे। रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी ने विराट और अनुष्का को गुलाब देकर बधाई दी थी।
A post shared by Mr and Mrs kohli ❤ (@cute_couple_virushka) on
इसके अलावा पार्टी में राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी आसिफ अली और उनके भाई भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी।
Updated on:
27 Dec 2017 08:51 am
Published on:
27 Dec 2017 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
