5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब राजेश खन्ना के कारण उठे अमिताभ के हेयर स्टाइल पर सवाल,ऐसे की थी बोलती बंद

यह वाकया उस वक्त का है जब अमिताभ को स्टारडम नहीं मिला था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 26 Dec 2017, 7:50 PM IST

Rajesh Khanna and Amitabh

Rajesh Khanna and Amitabh

बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं हैं। फिल्मों के साथ-साथ राजेश खन्ना अपने को-स्टार की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते थे। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने राजेश खन्ना के साथ फिल्मों में काम किया है। उन्हीं में से एक अमिताभ बच्चन भी हैं। क्या आप जानते हैं राजेश खन्ना की वजह से अमिताभ बच्चन के हेयर कट पर भी सवाल खड़े होने लगे थे?

यह वाकया साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘नमक हराम’ के दौरान का है। इस फिल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह वाकया उस वक्त का है जब अमिताभ को स्टारडम नहीं मिला था।
राजेश खन्ना के पास उस वक्त कई फिल्मों का काम था जिस वजह से फिल्म ‘नमक हराम’ की शूट के लिए भी वे कभी-कभी आते थे और आते थे तो देर से आते थे। इस वजह से डायरेक्टर हृषिकेश मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन के सीन शूट कर लिए थे। डायरेक्टर ने फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स को अमिताभ के साथ शूट किए गए सीन्स दिखाए। फिल्म के कुछ सीन्स देखकर उन्हें लगा कि इस फिल्म में अमिताभ लीड हीरो हैं और राजेश खन्ना गेस्ट अपियरंस के तौर पर हैं।

तब फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स ने सीधे-सीधे डायरेक्टर हृषिकेश मुखर्जी को मना करने के बजाए अमिताभ में कमियां निकालनी शुरू कर दी थी। फिल्म में राजेश खन्ना नहीं थे तो उन्होंने अमिताभ बच्चन के हेयर कट पर सवाल उठाए। उन्हें अमिताभ के कानों पर आने वाले बालों को खराब बताया। यहां तक कि उन्हें हेयर स्टाइल बदलने की सलाह दे दी।

इसके बाद फिल्म ‘नमक हराम’ पूरी होने से पहले राजेश खन्ना की 4 फिल्मे लगातार आई और फ्लॉप हो गई। वहीं अमिताभ बच्चन की ‘जंजीर’ ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। ‘जंजीर’ के सुपरहिट होने पर जो फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स अमिताभ के हेयर स्टाइल पर सवाल उठा रहे थे वही अब तारीफ करते नजर आते थे। अमिताभ बच्चन का हेयर कट भी काफी मशहूर हो गया था। मुंबई की सैलुन शॉप पर हेयर कट के दाम कुछ इस तरह लिखे जाने लगे, राजेश खन्ना कट 2 रुपए और अमिताभ बच्चन कट 3.50 रुपए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन