11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Naagin 3’ की बेला बनी ‘गली बॉय’, अनिता के साथ रैप करती आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में इस दौरान दोनों एक्ट्रेस रणवीर सिंह की तरह रैप करती भी दिखाई देती हैं...

2 min read
Google source verification
anita hassanandani and surbhi jyoti turn to naagini to gully boy

anita hassanandani and surbhi jyoti turn to naagini to gully boy

टीवी जगत का मशहूर शो 'Naagin 3' की एक्ट्रेस Surabhi Jyoti और Anita Hassanandani इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। शूटिंग के बीच में फ्री टाइम में ये दोनों खूब मस्ती करती हैं। हाल ही में अनीता और सुरभि का एक वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में 'नागिन' की दोनों एक्ट्रेस 'गली बॉय' बनी नजर आ रही हैं।

surbhi jyoti turn to naagini to gully boy" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/26/naagin_4194474-m.png">

रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' का प्रमोशन करती नजर आ रही है। वीडियो में इस दौरान दोनों एक्ट्रेस रणवीर सिंह की तरह रैप करती भी दिखाई देती हैं। वीडियो में अनीता और सुरभि अपने शॉट के लिए पहले से रेडी नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस शूटिंग सेट पर अपनी वैनेटी में 'गली बॉय' के एक रैप को दौहराते हुए मस्ती करती दिखती हैं।

इस बीच दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे को देख-देख कर खूब हंसती भी नजर आती हैं। अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। कुछ घंटो पहले शेयर किए इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को कुछ ही घंटो में 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।

सोशल मीडिया पर 'नागिन' अभिनेत्रियों का रैप अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। पिछले दिनों अनीता को दर्शकों ने टीवी शो ये है मोहब्बतें में देखा तो वहीं सुरभि ज्योति भी 'कबूल है' में लीड रोल में नजर आई थीं।