24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बार टूटी शादी, बेटियों को पाला अकेले, गंभीर बीमारी का हुईं शिकार, अभिनेत्री अनीता कंवल ने बयां किया दर्द

Anita Kanwal Emotional Struggling Story: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपने अभिनय से घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन समय के साथ वही सितारे गुमनामी के अंधेरे में खो गए। कभी छोटे पर्दे की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल रहीं अनीता कंवल आज उसी दौर को याद कर भावुक हो जाती हैं।

2 min read
Google source verification
Anita Kanwal Emotional Struggling Story

Anita Kanwal Emotional Struggling Story (सोर्स- एक्स)

Anita Kanwal Emotional Struggling Story: टीवी की दिग्गज अभिनेत्री अनीता कंवल ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। 40 साल तक इंडस्ट्री में काम करने वाली अनीता ने हाल ही में अपने जीवन के ऐसे राज खोले, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया।

अनीता कंवल को काम की तलाश (Anita Kanwal Emotional Struggling Story)

‘सोन परी’, ‘ससुराल गेंदा फूल’ और कई हिट शोज का हिस्सा रह चुकीं अनीता कंवल ने बताया कि आज वो काम के लिए दर-दर भटक रही हैं। एक वक्त था जब उनके पास इतने प्रोजेक्ट्स होते थे कि उन्हें सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिलती थी। लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि उन्हें छोटे-छोटे रोल के लिए भी ऑडिशन देना पड़ रहा है।

दर्दनाक पहलुओं पर की बात

अनीता ने बातचीत के दौरान अपने निजी जीवन के दर्दनाक पहलुओं पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी दो शादियां टूटीं और उन्होंने अकेले अपनी बेटियों की परवरिश की। जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए जब वो पूरी तरह टूट चुकी थीं। यहां तक कि एक समय ऐसा भी आया जब उनका वजन बेहद कम हो गया था और वो मानसिक रूप से भी बुरी तरह संघर्ष कर रही थीं।

'शाहरुख खान आज शायद पहचानें भी ना'

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा कि वो शाहरुख खान को उनके संघर्ष के दिनों से जानती हैं। उस वक्त दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की थी। लेकिन आज शाहरुख दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं और शायद अब वो उन्हें पहचान भी न पाएं। अनीता की ये बात सुनकर फैंस भी भावुक हो गए।

इरफान खान के साथ काम करने का अनुभव

उन्होंने इरफान खान, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल से जुड़े कई पुराने किस्से भी साझा किए। वहीं उन्होंने अभिनेत्री ग्रेसी सिंह की डिप्रेशन से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया। अनीता ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे एक कड़वी सच्चाई छिपी होती है, जिसके बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते।

अनीता कंवल ने अपनी बेटी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनकी बेटी के साथ समझौता करने जैसी बातें की थीं, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया। यही वजह रही कि उन्होंने धीरे-धीरे इस दुनिया से दूरी बनानी शुरू कर दी।

गंभीर बीमारी पर भी की बात

इसके अलावा इसी बातचीत में अनीता ने बताया कि उन्हें ऑटो इम्यून से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई था जिसकी वजह से वो पूरे चार साल स्टेरोइड्स पर थीं। इसी की वजह से उनका वजन भी काफी बढ़ गया था।

बातचीत के दौरान भावुक हुईं अभिनेत्री

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया स्टार्स और इंफ्लुएंसर्स को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि आज टैलेंट से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को महत्व दिया जा रहा है। जिन कलाकारों ने दशकों तक मेहनत की, आज उन्हें भुला दिया गया है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले चेहरों को तुरंत मौके मिल जाते हैं।

बातचीत के दौरान कई बार अनीता की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब लोग आपको भूल जाते हैं। हालांकि तमाम मुश्किलों के बावजूद वो आज भी अभिनय से प्यार करती हैं और चाहती हैं कि उन्हें फिर से अच्छे किरदार निभाने का मौका मिले।