
Kasauti Zindagi Kay 2
एकता कपूर का मशहूर टीवी शो 'Kasauti Zindagi Kay 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में आ रहे नए—नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। शो में हाल ही में बताया गया कि अनुराग बसु और प्रेरणा की शादी हो जाती है। इसके बाद शो में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था। फिर दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। लेकिन अब खबर हैं आने वाले एपिसोड में एक और ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
होली के नशे में अनुराग और प्रेरणा एक बार फिर से शादी करने वाले हैं। दोनों ने अपने तलाक के पेपर को जलाकर उसकी आग से फेरे लिए। अनुराग के घर वालों को जब इस बात का पता चलते ही एक बार फिर से शो में हंगामा मच गया। अनुराग की मां ने उन्हें और प्रेरणा को तमाचा मार देती है। ये देखकर कोमोलिका भी काफी गुस्से में है।
इस शो में कोमोलिका को रोल हिना खान प्ले कर रही है। हिना खान जल्द ही इस शो से ब्रेक लेने जा रही है। जाने माने डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म से हिना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अपनी पहली फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित है।
Updated on:
02 Apr 2019 03:19 pm
Published on:
02 Apr 2019 03:17 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
