6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच लड़ाई! अर्चना पूरन सिंह ने बताई पूरी सच्चाई

अक्षय कुमार अकसर लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में ये खबर तेजी से वायरल हो रही हैं कि अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का प्रोमोशन करने से मना कर दिया हैं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 08, 2022

अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच लड़ाई! अर्चना पूरन सिंह ने बताई पूरी सच्चाई

अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच लड़ाई! अर्चना पूरन सिंह ने बताई पूरी सच्चाई

सोनी टीवी के प्रोग्राम 'द कपिल शर्मा शो' टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले हर हफ्ते बड़े कलाकार शो में नजर आते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं और हर बार ही वह फिल्म का प्रचार करने कपिल के शो में जाते रहते हैं।

अक्षय कुमार कुछ दिनों पहले 'द कपिल शर्मा शो' पर अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' का प्रमोशन करने के लिए गए थे। प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और सारा अली खान शो में पहुंचे थे। इस एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा ने उनके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंटरव्यू पर कटाक्ष कर दिया था, जो क्लिप काफी वायरल हुई थी।


दरअसल, उस दौरान अक्षय ने कपिल से कहा था- 'ये आदमी जो हर चीज इसे पूछना होता है ये क्यों कहता है कि बच्चे पूछ रहे थे, अर्चना जी ने पूछा है।' अक्षय की बात को काटते हुए कपिल ने तपाक से कहा था, 'आपने भी एक बहुत बड़े पॉलिटिशियन का इंटरव्यू लिया था। मैं नाम नहीं लूंगा, मगर आपने उनसे ये पूछा था कि मेरे ड्राइवर का बच्चा पूछ रहा था कि आप आम चूसकर खाते हैं?' कपिल शर्मा उस इंटरव्यू की बात कर रहे थे, जो 2019 में अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी का किया था।


बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा और उनके शो की टीम से यह जोक एपिसोड से हटाने को कहा था लेकिन मेकर्स ने ऐसा नहीं किया। अक्षय कुमार इसी बात से नाराज हो गए हैं और 'बच्चन पांडे' को प्रमोट करने 'द कपिल शर्मा शो' पर नहीं जाना चाहते हैं। मगर इस बारे में जब इस शो में जज की भूमिका निभा रहीं अर्चना पूरन सिंह से बात की गई तो उन्होंने इन खबों को अफवाह बताते हुए कहा है कि अक्षय कुमार कभी भी उनके शो पर आने से इनकार नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को हो रहा अफसोस, लता मंगेशकर के बुलाने पर नहीं मिल पाए उस रोज


इस खबर के वायरल होने के बाद इस शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने चुप्पी तोड़ी हैं और इस पूरी खबर को बकवास और झूठा बताया हैं। अर्चना पूरन सिंह ने कहा, "क्या मजाक है? अक्षय हमारे शो पर आने से कभी मना नहीं कर सकते हैं। ये रिपोर्ट सच्ची नहीं हैं।"


आपको बता दें, कपिल शर्मा शो में अपने सभी मेहमानों की टांग खींचते हैं लेकिन अक्षय कुमार ही अकेले कलाकार हैं जो जब भी आते हैं तो वह कपिल की बोलती ही बंद कर देते हैं। यहाँ तक अक्षय शो के अन्य कलाकरों के साथ भी खूब मस्ती हैं। अक्षय कुमार जब-जब 'द कपिल शर्मा शो' पर आए हैं, तब-तब कपिल शर्मा ने भी उनकी खूब टांग खींची है। दोनों कलाकारों को एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हुए देखा जाता रहा है। दर्शकों को इन दोनों की जुगलबंदी काफी पसंद आती है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार 'द कपिल शर्मा शो' के जिस एपिसोड में नजर आते हैं, उसकी टीआरपी काभी हाई रहती है। ऐसे में अक्षय कुमार अपने दोस्त कपिल शर्मा से इतने नाराज हो गए हैं कि उन्होंने शो पर आने से मना कर दिया है, यह बात वाकई हजम नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें: इस टीवी धारावाहिक की फैन थी लता मंगेशकर, एक भी एपिसोड कभी नहीं किया मिस