लता मंगेशकर जी तो दुनिया छोड़ कर चली गईं और अपने पीछे तस्वीरों के जरिए यादों का ऐसा कारवां छोड़ गयी हैं, जो उनके चाहने वालों की कभी आखें नम कर जाता है तो कभी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। ऐसी ही एक याद अब सोशल मीडिया पर छा रही है। पूरी दुनिया को अपने सुरों से झूमने पर मजबूर कर देने वाली लता दीदी खुद टीवी धारावाहिक CID की बहुत बड़ी फैन थीं।