
अक्षय कुमार हुए कपिल शर्मा से नाराज, शो में जाने से किया इनकार!
शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा, जब अक्षय कुमार फिल्म के प्रमोशन के लिये द कपिल शर्मा के शो पर ना पहुंचे हों। दोनों को ही शो पर खूब मस्ती-मजाक करते करते देखा जाता रहा है। क्षय कुमार शो के सभी कलाकारों के साथ जमकर मस्ती करते हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि अक्षय अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में नहीं जाने वाले हैं। क्योंकि खबरें हैं कि इनकी दोस्ती के बीच दरार आ गई है। और इस दोस्ती में आई दरार की वजह से अक्षय कुमार अपनी फिल्म का प्रमोशन कपिल के शो में नहीं करेंगे।
कहा जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो पर करने से साफ इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार कॉमेडियन से काफी नाराज हैं। खबरों के मुताबिक यह सब तब शुरू हुआ था, जब अक्षय कुमार कुछ दिनों पहले 'द कपिल शर्मा शो' में आए थे। कॉमेडियन ने उनसे एक 'मशहूर पर्सनैलिटी' के साथ किए एक इंटरव्यू के बारे में पूछा था, जिसमें अक्षय कुमार उनसे आम खाने के शौक के बारे में पूछ रहे थे। वे उस इंटरव्यू की ओर इशारा कर रहे थे जो एक्टर ने कुछ साल पहले पीएम मोदी के साथ किया था।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छिड़ा घमासान, शाहरुख खान ने लता मंगेशकर की श्रद्धांजलि में दुआ के बाद फूंका या थूका?
अक्षय कुमार आखिरी बार अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में आए थे। जहां उन्होंने शो की टीम और कपिल के साथ जमकर हंसी ठिठोली की थी। इस एपिसोड में कपिल ने एक्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू को लेकर मजाक में एक सवाल पूछा था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने चैनल से अनुरोध किया था कि वह इस हिस्से को टेलीकास्ट न करें। कपिल शर्मा ने उनकी यह बात नहीं मानी, जिस कारण दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। खिलाड़ी कुमार को लगता है कि कॉमेडियन ने उनका विश्वास तोड़ा और उन्होंने इस बात पर कपिल से सफाई भी मांगी है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान पहले करते थे बहुत ड्रामा, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोले सुपरस्टार से जुड़े राज
अक्षय की ये बात चैनल ने मान ली थी। हालांकि कपिल के शो में वो प्रश्न प्रसारित नहीं किया गया, लेकिन कुछ समय बाद वीडियो लीक हो गया और वायरल हो गया। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि अक्षय ने अपनी नई फिल्म को प्रमोट करने के लिए कपिल के शो में जाने से इनकार कर दिया है। फिलहाल इन बातों में कितनी सच्चाई है। ये बच्चन पांडे की रिलीज के दौरान पता ही चल जायेगा।
यह भी पढ़ें: Shark Tank India: जानें एक एपिसोड के कितने पैसे लेते हैं शार्क टैंक इंडिया के जज
Published on:
07 Feb 2022 09:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
