सलमान खान अपनी एक्शन इमेज के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा फिल्मों में भी बखूबी काम किया है लेकिन जब डांस की बात आए तो सलमान के छक्के छूट जाते हैं। जी हां, आपने सलमान को कुछ बेहतरीन गानों पर थिरकते हुए जरूर देखा होगा लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उन्हें डांस करने में बिलकुल मजा नहीं आता था और वो इससे बचने की कोशिश करते थे।