1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादशाह के नए गाने ने मचाई धूम, बना विश्व का नंबर वन, आपने सुना क्या?

यह उपलब्धि सोनी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर हासिल की गई। बादशाह ने इस खबर को खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।

2 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Jan 09, 2018

singer badshah

Badshah song Kareja

मुंबई। रैपर बादशाह का नया गाना पूरे विश्व में धूम मचा रहा है। करेजा.... सांग को पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा सुना गया। यह उपलब्धि सोनी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर हासिल की गई। बादशाह ने इस खबर को खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।

बादशाह ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी अपने फॉलोवर्स को दी कि उनका नया गाना करेजा... विश्व में नंबर वन की रैंक पर है। 9 जनवरी को हुए 24 घंटों में गाने को 98 लाख लोगों ने सुना और 75,000 से अधिक ने लाइक किया है। बादशाह इस सफलता को देखकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि, 'अभी तो आॅडियो ही आया है, वीडियो का इंतजार है।'

PADMAVAT: फिल्म पर लगेंगे 300 कट..हटे ये सीन्स

आपको बता दें कि बादशाह पंजाबी रैप से काफी फेमस हुए थे। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिला। बॉलीवुड में भी उनके गाए गाने काफी पॉपुलर हुए हैं। इनमें से काला चश्मा..., द ब्रेकअप सांग..., बेबी को बास पसंद है..., द हम्मा सांग..., तम्मा तम्मा अगेन..., कर गई चुल्ल..., अभी तो पार्टी शुरू हुई है..., ट्रिपी ट्रिपी... ने लोकप्रियता की उंचाईयों को छुआ। हाल ही में उनका गाना मर्सी... आया था। इस गाने को भी सोनी म्यूजिक इंडिया ने रिलीज किया था। अब तक इस वीडियो सांग को 117 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। उनके रैप सांग्स में डीजे वाले बाबू, मेरा गाना तो बजा दे... और आज रात का सीन बना ले... गाने काफी पसंद किए गए।

हाउसफुल मूवी का चौथा पार्ट बनाने की तैयारी, ये होंगी एक एक्ट्रेसेज!!!

रैपर हनी सिंह की लंबे समय तक बॉलीवुड से अनुपस्थिति का भी फायदा बादशाह को मिला। इस दौरान बादशाह को ज्यादा मौके मिलते रहे। हालांकि अब रैपर गुरु रंधावा भी बॉलीवुड में सफलतापूर्वक कदम रख चुके हैं। दूसरी ओर हनी सिंह भी स्वस्थ होकर वापसी कर चुके हैं। हाल ही में sonu ke Tittu ki sweaty मूवी में हनी सिंह ने गाना गाया है। इसमें उन्होंने दिल चोरी साड़ा हो गया... गाने को आवाज दी है।

Story Loader