अपनी कॉमेडी से सभी को लोट-पोट करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और होस्ट हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे के सबसे लवेबल कपल्स में से एक माने जाते हैं. हाल ही में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने हैं, जिसके बाद से फैंस उनको खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं और साथ ही उनके बेटे की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं. भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे साथ फोटो तो साझा की है, लेकिन फोटो में बेटे की झलक नहीं दिख रही हैं, जिसके बाद फैंस उनको कमेंट्स में बोल रहे हैं बेटे की झलक दिखाने के लिए.