इस फिल्म में अनन्या पांडे का एक नया अवतार दर्शकों को देखने को मिला है, जिसको काफी पसंद भी किया गया. अनन्या एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. अनन्या पिछले काफी समय से शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के छोटे भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि, दोनों ने कभी इस अपना कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया, लेकिन दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे ये खबरें काफी तेजी से वायरल हुई थी.