
नई दिल्ली: बिग बॉस 13 में अभी तक बहुत सी रोमांचक चीजें हो चुकी हैं। घर में कई लोगों की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है। इस हफ्ते अब विशाल आदित्य सिंह ने घर में प्रवेश किया है, जिसका प्रसारण वीकेंड का वॉर एपिसोड में हुआ था। विशाल के आने से घर में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जी हां घर में विशाल और आरती की शादी होने वाली है।
View this post on InstagramA post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
दरअसल, घर में एंट्री लेने के बाद से ही आरती और विशाल की लिंकअप की खबरें उड़ने लगी हैं। शायद आप इस बात से अंजान हों, लेकिन विशाल को आरती पसंद करती हैं। इस बात को खुद आरती ने शहनाज को बताया है। इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ भी आरती को कहते हैं कि विशाल चोरी-छिपे आरती को देख रहे थे। फिर क्या था, घर के बाकी सदस्यों ने आरती को विशाल को अप्रोच करने को कहा, जिससे उनकी टीम में एक और मेंबर शामिल हो जाए और उनकी टीम और मजबूत हो जाए।
इसके बाद बिग बॉस के एक प्रोमो में दिखाया जाता है कि घरवाले आरती और विशाल की शादी करवा रहे हैं। लेकिन ये सब एक मजाक के तौर पर होता है, जिसे देखकर आपको बहुत मजा आने वाला है।
Published on:
12 Nov 2019 04:37 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
