5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर से आई बुरी खबर, अनूप जलोटा ने जसलीन से तोड़ा तीन साल पुराना रिश्ता

यदि वह अपने कपड़ों और मेकअप के सामान का मोह नहीं छोड़ सकतीं तो इस रिलेशनशिप को और आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 02, 2018

jasleen

jasleen

टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 में 28 साल की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ एंट्री मार चुके 65 साल के अनूप जलोटा ने अब उनसे अलग होने का फैसला कर लिया है। जी हां अब ये जोड़ी अलग होने जा रही है। इस बात का खुलासा खुद अनूप ने किया है। इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया गया है। दरअसल, इस जोड़ी के अलग होने के नौबत नोमिनेशन टास्क से आती है। इसमें जसलीन सफल नहीं हो पाती हैं। जिसके कारण अनूप उनसे अलग होने का फैसला कर लेते हैं।

ये था टास्क

इस टास्क में सिंगल्स को किसी एक जोड़ी में से एक को किडनैप किया जाना था और उन्हें छुड़ाने के लिए किडनैपर्स अपनी मनचाही डिमांड्स रख सकते थे। ऐसे में दूसरा जोड़ीदार उनकी डिमांड्स को पूरा करके अपने साथी को बचा पाता। नहीं तो फिर मांग न पूरी होने पर सिंगल्स अगले नॉमिनेशन को लेकर सेफ हो जाएंगे।

अनूप की हुई किडनैपिंग

अब आगे होता ये है कि किडनैपर बनीं दीपिका और नेहा, जसलीन और अनूप की जोड़ी में से अनूप को किडनैप कर लेती हैं और उन्हें आजाद करने के लिए जसलीन से उनके कपड़े, मेकअप के सामान और बाल कटवाने की डिमांड रख देती हैं। जसलीन ऐसा कुछ भी करने के लिए तैयार नहीं होती हैं। जहां अनूप उनकी प्रायॉरिटीज पर सवाल उठाते दिखते हैं वहीं जसलीन कहती दिखती हैं कि अनूप उनके लिए अहमियत रखते हैं, लेकिन कपड़े और मेकअप भी उतनी ही अहमियत रखते हैं।

अनूप ने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया

जसलीन के इस ऐटिट्यूट पर जलोटा मायूस दिखते हैं और वह स्वीकारते हैं कि वह शो में अपनी गर्लफ्रेंड की जिद्द की वजह से आए। यदि वह अपने कपड़ों और मेकअप के सामान का मोह नहीं छोड़ सकतीं तो इस रिलेशनशिप को और आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है। वह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं अब अकेला हूं और यह जोड़ी तोड़ रहा हूं। इस तरह के टास्क में इंसान की गहराई पता लगती है और यदि यह टास्क मुझे दिया गया होता तो मैं अपने सारे कपड़े लाकर रख देता।' वह आगे कहते हैं कि टास्क में सिर्फ कपड़े ही तो देने थे, जान थोड़े न देनी थी और उनका यह फैसला अडिग है जिसे अब कोई बदल नहीं कर सकता।

अब ऐसे में देखना ये है कि क्या यह ब्रेकअप सचमुच में होनेवाला है या फिर स्क्रिप्ट का ही एक हिस्सा है।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग