5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर पता चल ही गया, Bigg Boss 13 में यह खास काम करेंगी अमीषा पटेल!, वीडियो हुआ वायरल

टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)आज रात से शुरू होने वाला है। शो को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
2 min read
Google source verification
Ameesha patel and salman

Ameesha patel and salman

टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)आज रात से शुरू होने वाला है। शो को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। साथ ही दर्शकों में इसको लेकर क्रेज भी है। इस बार शो में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि अभिनेत्री अमीषा पटेल भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा हैं। लेकिन शो में वह क्या करेंगी, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस बीच एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शो का एक प्रोमो जारी हुआ है। इस वीडियो में हिंट दिया गया है कि अमीषा बिग बॉस के घर के सभी कंस्टेंस्टेंट्स पर नजर रखेंगी। इस प्रोमो वीडियो में अमीषा और सलमान बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म 'रामलीला' के गाने 'राम चाहे लीला' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इसके बाद सलमान उनसे पूछते हैं,'आप यहां पर रोने के लिए आई हैं या रुलाने के लिए? इसके जवाब में अमीषा कहती हैं,'न मैं रुलाऊंगी ना ही मैं रोऊंगी, बस थोड़ा सा हक जमाऊंगी।'

साथ ही सलमान पूछते हैं,'ये जो घर वाले अंदर जा रहे हैं क्या आपने इसके बारे में रिसर्च किया है? अमीषा ने कहा, 'बहुत रिसर्च किया है। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स जो घर के अंदर जा रहे हैं वे सिंगल हैं और मैंने सबके बीच काफी स्पार्क्स् देखे हैं। तो वे घर में सिंगल जाएंगे और शायद डबल निकलेंगे।'' वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'हर कंटेस्टेंट पर नजर रखने आई हैं अमीषा पटेल, ये कौन सा ट्विस्ट है?

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग