
nimrit kaur ahluwalia
Lock Upp Season 2: सलमान खान का कॉन्ट्रोर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म हो गया है। एम सी स्टैन के रूप में शो को इस सीजन का विजेता मिल गया। बस्ती के हस्ती' एमसी स्टैन के हाथ बिग बॉस 16 की चमचमाती ट्रॉफी लग गई। विजेता के रूप में उन्हें 31.8 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। अब कंगना रनौत भी अपने रियलिटी शो के साथ फैंस के बीच लौट रही हैं। जल्द ही कंगना के शो लॉक अप का दूसरा सीजन आने वाला है। मजे की बात ये है कि शो के दूसरे सीजन में बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि ओटीटी पर प्रसारित होने वाले इस विवादित रियलिटी शो के लिए बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट को भी अप्रोच किया जा रहा है। इनमें निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) का नाम भी शामिल है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को Lock Upp Season 2 के मेकर्स ने अप्रोच किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इस ऑफर को लात मार दी है और शो में जाने से मना कर दिया है।
एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा है कि वह अभी-अभी घर से बाहर निकली हैं और दोबारा बंद नहीं होना चाहती हैं। इसके साथ ही निमृत को बड़े बड़े रोल ऑफर हो रहे हैं। उन्हें एकता कपूर की वेबसीरीज लव सेक्स और धोखा भी ऑफर हुई है। निमृत इस वेबसीरीज की शूटिंग के लिए भी डेट्स दे चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- आखिरी समय में चेंज किया गया गदर 2 का विलन
हालांकि निमृत कौर अकेली नहीं हैं जिन्हें कंगना का शो ऑफर हुआ है। इनके साथ ही बिग बॉस के और कंटेस्टेंट को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। इनमें अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और सौंदर्या शर्मा का नाम शामिल है।
'लॉक अप' के सीजन 1 को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब सीजन 1 की सफलता को देखते हुए मेकर्स इसके दूसरे सीजन की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनोट के रियलिटी शो 'लॉक अप' का सीजन 2 मिड मार्च में शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- पैसों के लिए शादी में एक साथ नाचे सलमान-अक्षय !
Published on:
20 Feb 2023 04:04 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
