
बिग बॉस 19 से ये 2 कंटेस्टेंट हुए बेघर
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर रोज झगड़े और तीखी बहस ज्यादातर देखने को मिलती है, लेकिन अब शो ने लोगों को जो बड़ा ट्विस्ट दिया है उससे हर कोई हैरान रह गया है, क्योंकि रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड काफी इमोशनल रहा। शो से एक नहीं, दो मजबूत कंटेस्टेंट बेघर हो गए और इसके बाद कई बचे हुए कंटेस्टेंट बेहद इमोशनल होते नजर आए। वहीं, अशनूर बुरी तरह टूट गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
बिग बॉस 19 रविवार को बेहद भावुक कर देने वाली एपिसोड बना। जहां शो में ड्रामा और लड़ाई देखने को मिलती है, वहीं इस बार ऐसा नहीं हुआ। शो से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को घर से बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद बाकी बचे हुए कंटेस्टेंट इमोशनल हो गए। शो में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों साथ में एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर कर रहे थे। ऐसे में जैसे ही अभिषेक शो से बाहर हुए, अशनूर फूट-फूटकर रोने लगीं। अभिषेक उन्हें हिम्मत देते और चुप कराते दिखे।
अशनूर ने अभिषेक को कहा, 'तुम वापस आओगे, सीक्रेट रूम वगैरह जैसा कुछ होगा'। वहीं, अभिषेक ने अशनूर को कहा, 'मैं ट्रॉफी नहीं जीता तो क्या, दिल तो जीतकर जा रहा हूं'। वहीं, नीलम गिरी भी घर से बाहर होते वक्त खूब रोईं। इस पर सलमान खान ने उनसे कहा, 'रोइए मत। आप अच्छा खेली हैं'।
Updated on:
10 Nov 2025 08:53 am
Published on:
10 Nov 2025 08:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
