17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 माह पहले बनी दुल्हन, ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ दूसरे से की शादी, पति की फोटो देख लोगों ने किए ऐसे नेगेटिव कमेट

जब उनकी सगाई की खबरें सामने आई तो लोग हैरान रह गए थे।

2 min read
Google source verification
Additi gupta

Additi gupta

मशहूर टीवी अभिनेत्री अदिति गुप्ता आज 21 अप्रेल को अपना बर्थडे मना रही हैं। पिछले साल ही अभिनेत्री ने शादी भी की है। वह अपनी शादी की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले अदिति ने गुपचुप सगाई कर ली थी। जब उनकी सगाई की खबरें सामने आई तो लोग हैरान रह गए थे। बता दें कि अदिति ने हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करने वाले कबीर चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर माह में शादी रचाई थी।

कबीर से पहले अदिति का नाम टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के दोस्त रिजवान बाचव के साथ जुड़ चुका है। ये दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनयिशप में रहे। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था। दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन कुछ साल बाद इन दोनों के रिश्तों के बीच दिक्कतें आने लगी और साल 2017 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

इसके बाद अदिति ने कबीर से शादी कर सबको चौंका दिया था। हालांकि जब उन्होंने अपने पति की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी तो लोगों ने काफी नेगेटिव कमेंट किए थे। इस बारे में अदिति ने कहा, 'जब मैंने अपने ‘रोका’ की कुछ तस्वीरें पोस्ट की तो बहुत से लोगों को आश्चर्य हुआ।' अदिति ने कहा,'उस वक्त कई लोगों ने मेरी पसंद को लेकर टिप्पणी की। लेकिन इससे मैं परेशान नहीं होती क्योंकि मैं सतही व्यक्ति नहीं हूं। मैंने ऐसा साथी चुना है जो ईमानदार व अच्छा है और उनके साथ समय बिताना मुझे पसंद है। इसलिए लोगों को जजमेंटल होने के बजाए हमारे संबंध को स्वीकार करना चाहिए।'