14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chef Kunal Kapur Divorce: शेफ कुणाल कपूर का हुआ तलाक, पत्नी पर लगाए थे ‘क्रूरता’ जैसे गंभीर आरोप

Chef Kunal Kapur Divorce: मास्टरशेफ इंडिया जज कुणाल कपूर का तलाक कोर्ट ने कंफर्म कर दिया है। उन्होंने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
chef_kunal_kapur_divorce_confirm_delhi_high_court_masterchef_india_judge_on_grounds_of_cruelty_by_wife.jpg

मास्टरशेफ के जज कुणाल कपूर का हुआ तलाक

MasterChef India judge Kunal Kapur: रिएलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया के फेमस जज कुणाल कपूर को लेकर बड़ी अपडेट आई है। शो के जज ने कोर्ट में पत्नी से अलग होने की गुहार लगाई थी। कुणाल ने कोर्ट में तलाक की अर्जी देकर पत्नी पर कई आरोप लगाए थे। कोर्ट ने 'क्रूरता' के आधार पर देखा और तलाक को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के तलाक की अर्जी को कंफर्म कर दिया है। अदालत ने कहा है कि कुणाल ने पत्नी पर जो लापरवाही, अपमानजनक और निराधार आरोप लगाए थे। उसे क्रूरता के आधार पर देखा जाएगा। हाई कोर्ट ने कहा कि कुणाल की पत्नी का व्यवहार गरिमा और सहानुभूति वाला नहीं रहा। यह कानून में साफ है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से अपने जीवनसाथी के खिलाफ लापरवाही भरा, अपमानजनक और निराधार व्यवहार नहीं रख सकता। ये 'क्रूरता' के समान माना जाता है।

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फोटो की शेयर, लिखा- मेरे लिए यह एक...

बता दें, कुणाल की शादी अप्रैल साल 2008 में हुई थी और उनकी पत्नी ने 2012 में एक बेटे को जन्म दिया था। कुणाल कपूर ने याचिका में आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी पत्नी ने कभी भी उनके माता-पिता का आदर सम्मान नहीं किया। हमेशा उनके माता-पिता का अपमान किया है। इसी दौरान अदालत ने सभी सबूतों को देखते हुए शेफ कुणाल कपूर की तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी है।