27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMKOC: प्रेगनेंसी के नौवें महीने में भी दिशा वकानी उर्फ दयाबेन ने की थी शूटिंग, स्टेचर से चढ़ाया जाता था ऊपर

TMKOC के प्रोडूसर असित मोदी पर जेनिफर मिस्त्री ने लगाए आरोप, कहा दिशा वकानी से उनकी प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में भी शूटिंग करवाई गई थी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 1 Aug 2025, 12:50 PM IST

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। TMKOC का हर किरदार अपने हाव-भाव और अंदाज से लोगों के दिलों में बस चुका है, फिर चाहे वो जेठालाल गड़ा हो या फिर रौशन सिंह सोढी या फिर चुलबुली लेकिन भोली दयाबेन।

असित कुमार मोदी द्वारा निर्मित ये टीवी शो टीआरपी के मामले में टॉप लिस्ट में ही रहता है। हालांकि, इस शो के बहुत से कलाकार किसी कारणवश अलग हो गए हैं। इन कलाकारों में शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री, गुरुचरण सिंह कैसे कई एक्टर्स के नाम हैं।

जब जेनिफर मिस्त्री ने की दिशा वकानी की प्रग्नेंसी पर टिप्पणी

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए। अपने इस इंटरव्यू में जेनिफर ने ये भी बताया कि कैसे दिशा वाकानी को उनकी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में भी हाथ जोड़कर शूट के लिए बुलाया जाता था।

जेनिफर ने बताया कि, 'प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में दिशा जब सेट पर आती थीं तो उनको शूट के लिए ऊपर ले जाने के लिए स्ट्रेचर लाया जाता था और उस बैठकर वो ऊपर जाती थीं। मैं उनकी हिम्मत की दाद देती हूं। वो बहुत ही मेहनत एक्ट्रेस हैं। वो बहुत मज़ाकिया भी हैं और सहज भी हैं। वो अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती थीं। प्रेगनेंसी के दौरान भी वो उठ-उठकर अपने चाहने वालों को सेल्फी देतीं थीं।' वो उस दौरान भी शूट पर आती थीं, ये बहुत बड़ी बात थी. लेकिन डिलीवरी के बाद सब नैचुरली बदल गया।”

इसके अलावा जेनिफर ने अपनी प्रेगनेंसी के वक़्त की बायत करते हुए कहा, '2013 में जब वो करीब साढ़े चार महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब उनको इस शो से निकाल दिया गया था। उन्होंने शो में आने के लिए बहुत रिक्वेस्ट की थी। मगर असित उन्हें बाहर रखने पर अड़े हुए थे, जबकि दिशा को उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान अंतिम समय तक काम करवाया गया।'

दिशा को शूटिंग पर आने के लिए बार-बार फोन किया जाता था

जेनिफर के अनुसार, "मैं हाथ-पैर जोड़ रही थी मेरी प्रेग्नेंसी के टाइम कि मुझे वापस आना है. इन लोगों ने दिशा के सामने हाथ-पैर जोड़े थे। दिशा की डिलीवरी के बाद, सब कुछ के बाद, इतने हाथ-पैर जोड़े हैं- वो नहीं आई तो नहीं आई।"

आपको बता दें कि दिशा वकानी ने साल 2017 में शो छोड़ दिया था और उसके बाद से ही लगातार शो में उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं होती रही हैं, मगर अभी तक वो शो में नज़र नहीं आयीं हैं।