27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ने की खबरों पर बबीता जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अफवाहें हमेशा सच…

TMKOC Munmun Dutta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर बड़ी खबर आई थी कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता शो छोड़ रही हैं। इसी पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 1 Jul 2025, 12:12 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babita ji aka munmun dutta reaction

TMKOC Munmun Dutta: टीवी का चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का फेवरेट शो है। इसे लोग बेहद पसंद करते हैं। इसके कैरेक्टर लोगों के इतने करीब है कि अगर कोई इसमें न दिखाई दे तो फैंस परेशान हो जाते हैं। वहीं काफी दिनों से शो में कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का भी तड़का लगा हुआ है। इसी के साथ बीते कुछ दिनों से शो में बबीता जी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी नजर नहीं आ रही हैं। उन्हें लेकर अफवाह है कि दिशा वकानी यानी दयाबेन की तरह वह भी शो से बाहर हो रही हैं। अब खुद उन्होंने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

बबीता जी ने किया वीडियो शेयर (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji Video Share)

बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अफवाहें हमेशा सच नहीं होतीं।” इसमें मुनमुन दत्ता ब्लैक एंड व्हाइट कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता तारक मेहता के सेट पर हैं और वो बबीता जी और अय्यर वाले घर में शूट करती भी दिख रही हैं। इस दौरान उनके कई तरह के एक्सप्रेशन भी नजर आ रहे हैं। मुनमुन दत्ता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह भी पढ़ें: मौत से कुछ घंटे पहले शेफाली जरीवाला ने ली थी ये ड्रिप, करीबी दोस्त ने किया खुलासा, बोलीं- उसने पराग से कहा कि…

मुनमुन दत्ता के वीडियो पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fans Reaction)

मुनमुन दत्ता शो से बाहर नहीं हुई हैं इसे सुनकर खुश हो रहे हैं और रिएक्ट कर रहे हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, “मुनमुन जी वापस आ गई हैं हम बेहद खुश है।” दूसरे ने लिखा, “आपने सारे अफवाहों को करारा जवाब दे दिया।” तीसरे यूजर ने लिखा, “आखिरकार बबीता जी आप वापस आ ही गईं।” एक अन्य ने लिखा, “मुझे पता था कि आप कहीं नहीं गई होंगी।”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चल रही है भूत की कहानी

बता दें, इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि गोकुलधाम सोसायटी के सभी लोग एक पिकनिक पर गए हुए हैं और वहां बंगले पर भूत का साया है। इस बात से सारे लोग अनजान है। हालांकि पोपटलाल उस भूतनी से मिल चुके हैं, लेकिन उसे लगता है कि वह कोई नॉर्मल लड़की है। जबकि भिड़े से भूतनी ने कपड़े धुलवाए है।