
रात के अंधेरे में Delhi Girl ने किया दिल दहला देने वाला स्टंट, बेखौफ दौड़ाई बाइक, वीडियो हो गया वायरल
मुंबई। आपने अक्सर लड़कों को बाइक पर करतब ( Bike Stunt ) करते देखा होगा। कैसा लगेगा जब आप किसी लड़की को बाइक पर खतरनाक स्टंट करते देखें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल ( Viral Video ) हो रहा है, जिसमें एक लड़की बाइक पर ऐसे स्टंट करती दिख रही है कि हर कोई दांतों तले अंगुली दबा ले।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह लड़की बीच सड़क पर अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रही है। बताया जाता है कि यह वीडियो दिल्ली का है और बाइक पर स्टंट करने वाली लड़की भी यहीं की है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
ये दिखा वीडियो में
यह लड़की रात के अंधेरे में व्यस्त सड़क पर यह स्टंट करती नजर आ रही है। इसी सड़क पर कई अन्य बाइकर्स को भी देखा जा सकता है। वहीं, बाइक का पिछला हिस्सा भी सड़क से टकरा रहा है, जिससे चिंगारी निकली। जिस तरह से लड़की बाइक पर बैखौफ स्टंट कर रही है, उससे लगता है कि वह बाइकिंग में ट्रेंड है।
लोगों का ऐसा है रिएक्शन
बाइक पर करतब दिखाती इस लड़की का वीडियो कई लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे नापसंद भी कर रहे हैं। आलोचना करने वाले लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के इस तरह का स्टंट करना जानलेवा हो सकता है। इसे देख अन्य लड़कियां भी लापरवाही कर सकती हैं। साथ ही स्टंट के लिए बिजी सड़क पर नहीं आना चाहिए। इसके लिए अलग ट्रेक होते हैं, वहीं इसका अभ्यास या प्रदर्शन करना चाहिए।
कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस को इस घटना पर एक्शन लेने की बात कही है। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही से ऐसे लोगों को जानलेवा करतब करने का मौका मिलता है। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि खुद की जान खतरे में डालने वालों का पुलिस भी क्या करे। पता लगने पर ही, कार्रवाई होती है।
कईयों की जा चुकी है जान
गौरतलब है कि इसी तरह के बाइक स्टंट के दौरान कुछ युवाओं को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे मामले अक्सर ऐसी जगहों से सामने आते हैं जहां सड़कें लम्बी-चौड़ी होती हैं। इन सड़कों पर स्टंट के दीवाने देर रात या अल सुबह पहुंच जाते हैं। पुलिस की हिदायत के बाद भी ऐसे मामलों यदाकदा देखने को मिल ही जाते हैं।
दिल्ली की यह लड़की रात के अंधेरे में व्यस्त सड़क पर यह स्टंट करती नजर आ रही है। इसी सड़क पर कई अन्य बाइकर्स को भी देखा जा सकता है। वहीं, बाइक का पिछला हिस्सा भी सड़क से टकरा रहा है, जिससे चिंगारी निकली।
Published on:
27 Oct 2020 07:21 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
