6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर की सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने मनाई ईद, पति शोएब ने हॉस्पिटल से फोटो की शेयर

Dipika Kakar Cancer: दीपिका कक्कड़ की कैंसर की सर्जरी हो चुकी है। अब उन्होंने अपने पति और परिवार के साथ ईद मनाई है। जिसकी फोटो शोएब ने शेयर की है।

2 min read
Google source verification
Dipika Kakar Celebrate Eid in hospital

दीपिका कक्कड़ ने मनाई ईद

Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है जिसकी सर्जरी हो गई है, लेकिन इस समय वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस दौरान बता दें, दीपिका एक हिंदू हैं और उन्होंने मुस्लिम शोएब इब्राहिम से शादी की है। ऐसे में दीपिका ने अपने परिवार और पति के साथ ईद मनाई। शोएब ने फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी कि दीपिका और उन्हें पापा की तरफ से ईदी भी मिली है। साथ ही उन्होंने फोटो भी शेयर की। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दीपिका कक्कड़ ने मनाई ईद (Dipika Kakar Celebrate Eid)

शोएब इब्राहिम पत्नी दीपिका कक्कड़ की हर हेल्थ अपडेट उनके फैंस को दे रहे हैं। साथ ही वह उनके लिए दुआ मांगने के लिए भी कह रहे हैं। बता दें, दीपिका कक्कड़ को थोड़े समय पहले लीवर कैंसर और गॉल ब्लैडर में पथरी दोनों का पता चला था। अब उनकी ट्यूमर की सर्जरी हुई जो लगभग 14 घंटे चली। जिसमें उनके गॉल ब्लैडर को भी हटा दिया गया क्योंकि उसमें पथरी थी। इसके अलावा, लीवर में ट्यूमर होने के कारण, लीवर के एक हिस्से को भी हटा दिया गया। इसके बाद अब दीपिका ने ईद मनाई है। शोएब ने इंस्टाग्राम पर दीपिका और अपने एक हाथ की फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, “दीपि और मुझे पापा की तरफ से ईदी मिली है। ईद मुबारक।”

यह भी पढ़ें: हार्दिक से तलाक के महीनों बाद नताशा ने अपने उठाए हुए कदम पर किया पोस्ट, बोलीं- इसे डरते हुए…

शोएब इब्राहिम ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटो (Shoaib Ibrahim Instagram)

कल यानी 7 जून को जहां सभी ने धूमधाम से ईद मनाई वहीं शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ संग अस्पताल में ईद सेलिब्रेट की। शोएब ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनका और दीपिका का हाथ नजर आ रहा है। इस फोटो में देखा जा सका है कि दीपिका हॉस्पिटल में हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। वहीं, शोएब और दीपिका दोनों ने पैसों का लिफाफा पकड़ा हुआ है। जो दोनों को उनके परिवार ने दिया है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही शोएब इब्राहिम की जमकर तारीफ हो रही है। क्योंकि इस मुश्किल समय में वह अपनी पत्नी के साथ खड़े हुए हैं।

दीपिका के पेट में था टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर (Dipika Kakar Health Update)

बता दें, पिछले महीने यानी मई में दीपिका कक्कड़ के पेट में दर्द हुआ। जिसे उन्होंने नॉर्मल समझा, जब वह बड़ा तो डॉक्टर को दिखाया। जिसके बाद सीटी स्कैन हुआ और पता चला कि उनके पेट में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर है और उन्हें लिवर कैंसर है। इसी के बाद से दीपिका का इलाज चल रहा है और अब उनकी सर्जरी भी हो चुकी है।