दरअसल, दीपिका कक्कड़ की ये सर्जरी ट्यूमर डिटेक्ट होने के बाद ही शेड्यूल की गई थी, लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द, जकड़न और खांसी बुखार हो गया था। जिस वजह से डॉक्टर ने सर्जरी पोस्टपोन कर दी थी। शाेएब ने बताया था, “डॉक्टर्स ने कहा है कि अभी इस हालत में सर्जरी करना रिस्की हो सकता है इसलिए जब दीपिका की हालत थोड़ी ठीक होगी तब सर्जरी की जाएगी।”