शोएब इब्राहिम ने 4 जून यानी बुधवार को एक पोस्ट किया। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, “मैं कल रात आपको अपडेट नहीं दे सका। बहुत लंबी सर्जरी थी। दीपिका 14 घंटे तक ओटी में थी, लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, सब कुछ ठीक रहा। दीपिका अभी आईसीयू में है। उसे थोड़ा दर्द हो रहा है, लेकिन उसकी हालत ठीक है। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाएं और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया। मैं जब आईसीयू से बाहर आऊंगा तब अपडेट दूंगा। एक बार फिर धन्यवाद। दीपिका के लिए प्रार्थना करते रहिए।”