
Diya Aur Baati Hum Actress Pooja Sharma become mother again
मशहूर टीवी शो 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस पूजा शर्मा दोबारा मां बन गई हैं। पूजा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद पूजा के पति पुष्कर पंडित ने दी है। पुष्कर और पूजा ने सोशल मीडिया पर बेबी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस की बेटी की पहली झलक देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में पूजा बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ नजर आ रही है। एक्ट्रेस की बड़ी बेटी वियाना छोटी बहन को देखकर बहुत खुश है। वो बहन के साथ खेलते हुए उसे किस करती नजर आ रही है। पूजा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी दो लिटिल एंजिल्स। इससे ज्यादा और नहीं मांगा।
View this post on InstagramA post shared by pooja sharma (@realpooja) on
आपको बता दें कि पूजा ने अप्रेल में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की थी। पूजा ने बेटी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'जल्द ही एक और घर में आने वाला है। हमारी फैमिली में जल्द ही चार लोग होंगे।' पूजा शर्मा और पुष्कर पंडित की पहले से एक बेटी है। अगस्त 2017 में पूजा ने बेटी वियाना को जन्म दिया था।
Published on:
25 Jun 2019 12:51 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
