16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

वेब सीरीज करेंगी हुमा कुरैशी
2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Aug 19, 2018

huma qureshi

फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ-साथ इन दिनों वेब सीरीज का चलन खूब बढ़ रहा है। दर्शक भी डिजिटल प्लेटफॉर्म बढ़-चढ़कर कर दिलचस्पी ले रहे हैं। भारत में इन दिनों नेटफ्लिक्स और अमेजन डिजिटल प्लेटफॉर्म काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

huma qureshi

मनोरंजन इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स भी वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में कर रहे हैं। अब लिस्ट में हुमा कुरैशी का नाम भी जुड़ गया है।

huma qureshi

रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा नेटफ्लिक्स ऑरिजनल के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल कर चुकी हैं जिसको दीपा मेहता निर्देशित करेंगी। हालांकि, अब तक इस प्रोजेक्ट को सीक्रेट रखा गया है।

huma qureshi

पिछले काफी समय से वेब सीरीज को काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। ऑडियंस भी शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरीज के फ्लेवर को कॉफी पसंद कर रही हैं।

huma qureshi

यह इंडस्ट्री भी जानती है। यही कारण है कि मनोरंजन इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार अब शॉर्ट फिल्म्स और वेब सीरीज कर रहे हैं।

huma qureshi

यहां तक कि अब हुमा भी नेटफ्लिक्स के साथ वेब सीरीज करने जा रही हैं जो इस साल के अंत तक में शुरू होगी। बात करें हुमा कुरैशी के प्रोफेशनल कॅरियर की तो वह पिछली बार 'दोबारा' में नजर आई थी।