
Taarak Mehta
लोकप्रिय टीवी शो 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' में इन दिनों दिशा वकानी यानी दयाबेन की वापसी की चर्चा काफी जोरों पर हैं। अभिनेत्री मातृतव अवकाश पर गई थी इसके बाद से वह शो में नजर नहीं आ रही है। उन्होंने 40 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की और नवंबर 2017 में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद से शो में दिशा की वापसी एक रहस्य रही है।
दो दिन पहले इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी कि अभिनेता मयूर वकानी, जो शो में दिशा के भाई सुंदरलाल की भूमिका निभा रहे हैं, तारक मेहता को छोड़ रहे हैं। हालांकि, मयूर ने अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि तारक मेहता मेरा पसंदीदा शो है, और शो का हिस्सा हूं। मयूर वकानी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मेरी शो छोड़ने की खबरें कैसे प्रसारित होने लगीं, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह गलत है। मैं शो का हिस्सा हूं और शो के चालू रहने तक बना रहूंगा।'
दयाबेन की शो में वापस नजर आने वाली है। इस खबर की पुष्टि शो के नैरेटर शैलेश लोढ़ा ने की है। एक अवॉर्ड फंक्शन में शैलेश लोढ़ा ने कहा, दिशा वकानी यकीनन ही शो में वापसी करेंगी। धैर्य का फल दया होता है।' शैलेश लोढ़ा ने शो में दिशा वकानी की वापसी को कंफर्म किया है।
Published on:
27 Mar 2019 02:26 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
