28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन ​टीवी एक्ट्रेसेस ने पतियों पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप

टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल निशा रावल और करण मेहरा के वैवाहिक संबंध बिगड़ गए हैं। निशा ने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। निशा से पहले कई एक्ट्रेस पतियों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा अलग हो चुकी हैं।

2 min read
Google source verification
nisha_and_rohan.png

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने एक्टर पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। अब इन दोनों का रिश्ता बिखराव की ओर बढ़ गया है। टीवी इंडस्ट्री में पहले भी कुछ एक्ट्रेसेस पतियों पर घरेलू हिंसा के आरोप लगा चुकी हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 एक्ट्रेसेस के बारे में:

दलजीत कौर
साल 2009 में एक्ट्रेस दलजीत कौर ने शालीन भनोट से शादी की थी। इनके रिश्ते में दरार आने में समय नहीं लगा। साल 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। दलजीत ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस शादी से उनके एक बेटा भी है।

यह भी पढ़ें : 6 साल रिलेशनशिप के बाद करण-निशा ने रचाई थी शादी, देखें कपल की अनदेखी वेडिंग फोटोज

श्वेता तिवारी
सफल शादी के मामले में 'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी की किस्मत कुछ खास अच्छी नहीं रही। एक्ट्रेस ने पहली शादी राज चौधरी से की, लेकिन एक बेटी होने के बाद भी ये शादी ज्यादा नहीं चली। उनकी दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई। इस शादी से भी एक बेटा रेयांश है। श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। अब दोनों अलग रहते हैं। बेटे की देखभाल को लेकर वे आज भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।

मंदाना करीमी
'बिग बॉस' फेम मंदाना करीमी की शादी 2017 में गौरव गुप्ता से हुई थी। उनकी शादी लम्बी नहीं चली। मंदाना ने गौरव व उनके घरवालों पर केस कर दिया था। गौरव ने भी मंदाना पर मां को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

रश्मि देसाई
एक्ट्रेस रश्मि देसाई की शादी नंदिश सांधु से साल 2012 में हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन महज 5 साल शांति से चला। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। कहा जाता है कि नंदिश पत्नी से मारपीट करते थे।

यह भी पढ़ें : 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी ने लगाया था मारपीट का आरोप

दीपशिखा

एक्ट्रेस दीपशिखा ने 2012 में केशव अरोड़ा से विवाह रचाया था। इसके कुछ ही समय बाद एक्ट्रेस ने कैशव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस अब पति से अलग रहती है।