इस टास्क में खुला जसलीन का राज:
दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में घरवालों के सीक्रेट से जुड़ा एक टास्क चल रहा था। इस टास्क मे दीपक और शिवाशीष कप्तानी के लिए एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे थे। वहीं इस टास्क के दौरान एक सवाल के बारे में पूछा गया। इस सवाल में लिखा था, 'मेरा एक फेमस सेलेब्रिटी के साथ गहरा रिश्ता था और मेरे अभी के पार्टनर भी नहीं जानते इस बारे में।' शिवाशीष ने इस सवाल के जवाब में जसलीन का नाम लिया, जिसके बाद 'बिग बॉस' ने उन्हें एक प्वाइंट दिया। इस बात पर तुरंत अनूप जलोटा अपनी पार्टनर जसलीन को बताते हैं कि उन्हें उनके इस रिश्ते को बारे में पहले से ही अनुमान था। इसी के बाद ही बातचीत के दौरान अनूप, जसलीन के एक्स के बारे में बोलते हुए दो बार 'सुखी' नाम लेते हैं। जसलीन उन्हें नाम लेने से रोकती हैं।