12 साल की उम्र में शुरू किया कॅरियर
जेनिफर ने कहा कि उन्होंने जब शुरुआत की थी और अपने पहले शो में काम किया था, उस समय वह सिर्फ 12 साल की थीं और उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करने का मौका मिला। उन्हें एकता कपूर, भंसाली जैसी निर्देशकों के साथ अपने कॅरियर में काम करने के मौके मिले हैं तो उन्हें लगता है कि उन्हें एक्टिंग को लेकर काफी सीखने का मौका मिला। वह कम उम्र में भी काफी काम करने लगी थी और उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली। अब उन्हें लगता है कि वह काफी मेच्योर हो गई हैं। अब उन्हें यह बातें समझ आने लगी हैं कि किस तरह से इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन कर रहना है।