लखनऊ. आपने कई प्रेम कहानियों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हर कहानी अपने आप में कुछ न कुछ कहती है। इसी बुनियाद की तर्ज पर बेपनाह शो आ रहा है जिसमें जोया और आदित्य की अनकही लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। लखनऊ की शाम तब गुलजार हो गयी, जब बेपनाह के स्टार्स जेनिफर विंगेट, हर्षद चोपड़ा, सेहबान अजीम और नमिता दुबे ने यहां शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शो से और इस शहर से जुड़ी तमाम खास बातों पर चर्चा की।